Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्जाम, देखें पूरा टाइम टेबल
    • लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रहा था विवाद
    • महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
    • अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पुजारी
    • राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और ‘ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट’ को मिली हरी झंडी
    • लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लगवाया अंगूठा
    • कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने
    • अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और ‘ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट’ को मिली हरी झंडी

    राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और ‘ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट’ को मिली हरी झंडी

    August 14, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    UCC and tree Rajasthan protection ACT
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जयपुर (राजस्थान): आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व राजस्थान सरकार की कैबिनेट बैठक में कई बड़े और ऐतिहासिक नीतिगत निर्णयों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ‘समान नागरिक संहिता’ (Uniform Civil Code) और ‘ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट’ (Tree Rajasthan Protection Act) के प्रारूप को औपचारिक मंजूरी दे दी गई है। राज्य सरकार इन दोनों महत्वपूर्ण विधेयकों को आगामी 20 अगस्त से प्रारंभ हो रहे विधानसभा सत्र में पटल पर रखेगी।

    उत्तराखंड, गुजरात और असम का अध्ययन कर बना UCC, आदिवासी व जनजाति समुदाय को रखा गया बाहर

    राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने फैसलों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड, गुजरात और असम राज्यों के मॉडल्स का गहन अध्ययन करने के पश्चात राजस्थान में UCC कानून का अनुमोदन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कानून का प्राथमिक उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, भरण-पोषण और लिव-इन रिलेशनशिप की कानूनी व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है। सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए (UCC and tree Rajasthan protection ACT) आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति (ST) क्षेत्र के पारंपरिक रीति-रिवाजों और रूढ़ियों को इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है।

     60 दिनों के भीतर विवाह का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, लिव-इन और तलाक की जानकारी न देने पर 10 हजार जुर्माना

    प्रस्तावित UCC कानून के प्रावधानों के अनुसार, राज्य में सभी नागरिकों के लिए विवाह का पंजीकरण (Marriage Registration) 60 दिनों के भीतर कराना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) की शुरुआत और उसकी समाप्ति दोनों की विधिवत सूचना निर्धारित प्राधिकरण को देनी होगी। तलाक का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है। तय समय सीमा में वैधानिक पंजीकरण नहीं कराने अथवा नियमों का उल्लंघन करने पर 10 हजार रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाने का कड़ा प्रावधान किया गया है।

     बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध, पुनर्विवाह की छूट और बेटा-बेटी को संपत्ति में समान अधिकार

    कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि UCC कानून लागू होते ही प्रदेश में बहुविवाह (Polygamy) पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। यद्यपि, पुनर्विवाह (Remarriage) करने की पूरी विधिक स्वतंत्रता रहेगी। संपत्ति के उत्तराधिकार नियमों में ऐतिहासिक सुधार करते हुए सभी धर्मों में अब पुत्र और पुत्रियों (बेटा-बेटी) को माता-पिता (UCC and tree Rajasthan protection ACT) की संपत्ति में पूर्णतः समान अधिकार प्रदान किया जाएगा, जिससे लैंगिक असमानता समाप्त होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज

    राजस्थान के बालोतरा में गजब मामला: खेत में दबाए ₹5 लाख भूल गया किसान, 1 साल बाद निकले तो दीमक ने चट कर दिए नोट

    डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी

    भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़ी

    लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज

    जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आरिफ शहीद

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.