चमोली : उत्तराखंड के सीमांत चमोली जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जोशीमठ से लगभग 37 किलोमीटर आगे लोंग (तमक) के समीप हाल ही में निर्मित वैली ब्रिज (Bailey Bridge) लगातार (major accident in Chamoli) हो रही मूसलाधार बारिश और नदी के उग्र बहाव की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण नीती घाटी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे सीमांत घाटी के 17 से अधिक दूरस्थ गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है।
major accident in Chamoli – प्राप्त जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही अनवरत बारिश के कारण स्थानीय नदी का जलस्तर अचानक खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। पानी का वेग इतना तीव्र था कि तमक के पास स्थित वैली ब्रिज उसे सहन नहीं कर सका और उसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग के बंद होते ही वाहनों का आवागमन ठप हो गया, जिससे सीमांत अंचल के ग्रामीणों में गहरा डर और चिंता व्याप्त हो गई है।
17 से ज्यादा गांवों पर पड़ा सीधा असर
वैली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से नीती घाटी के अंतर्गत आने वाले 17 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। यह मुख्य सड़क मार्ग स्थानीय ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं व खाद्यान्न की ढुलाई के लिए एकमात्र जरिया है। मार्ग पूरी तरह ठप हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, वहीं आवश्यक खाद्य सामग्री और दवाइयों की आपूर्ति बाधित होने का खतरा मंडराने लगा है।


