रांची : झारखंड की राजधानी रांची में 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) सिविल सेवा परीक्षा को निरस्त करने तथा संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में हुई कथित गंभीर धांधली की स्वतंत्र जांच कराने की मांग को लेकर युवाओं का आंदोलन अत्यंत उग्र रूप धारण कर चुका है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन पर बैठे 6 अनशनकारी छात्रों में (demand for cancellation of jpsc exam) से प्रमुख छात्र नेता राहुल क्रांति की अचानक स्वास्थ्य स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई। तबीयत अत्यधिक खराब होने पर प्रशासनिक अमले द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल रांची में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।
झारखंड विधानसभा के बाहर NDA विधायकों का जोरदार प्रदर्शन
JPSC एवं JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों के समर्थन में उतरते हुए विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायकों ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर सरकार के विरुद्ध उग्र नारेबाजी व प्रदर्शन किया। विपक्षी विधायकों ने “हेमंत सोरेन सरकार हाय-हाय”, “युवाओं की नौकरी बेचना बंद करो” तथा “छात्र विरोधी सरकार होश में आओ” के नारे लगाए।
अनशनकारी छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो का छठा दिन
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के आमरण अनशन का शुक्रवार को छठा दिन पूर्ण हो गया। निरंतर गिरते स्वास्थ्य के बावजूद वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। आंदोलन स्थल पर प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक संगठन, कर्मचारी संघ और आम नागरिक पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त कर रहे हैं। शुक्रवार (demand for cancellation of jpsc exam) को झारखंड के पारंपरिक आदिवासी समाज के प्रतिनिधि भी अपनी लोक संस्कृति, पारंपरिक वाद्ययंत्रों व गीतों के माध्यम से आंदोलन स्थल पहुंचे और युवाओं की मांगों का समर्थन किया।


