Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, August 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

    August 4, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    14 feet tall statue of dishom guru
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले अंतर्गत गोला प्रखंड के लुकैयाटांड में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक एवं गरिमामयी कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता, (14 feet tall statue of dishom guru) मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

    14 feet tall statue of dishom guru – रामगढ़ के लुकैयाटांड स्थित सोना सोबरन मेमोरियल स्कूल परिसर में करीब 10 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, झारखंड आंदोलनकारियों और सोरेन परिवार के सदस्यों ने वैदिक परंपरा के बीच गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राज्य निर्माण एवं महाजनी प्रथा के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद किया।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पैतृक गांव लुकैयाटांड रहा है, जो झारखंड आंदोलन और उनकी दीर्घकालिक राजनीतिक यात्रा का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। प्रतिमा अनावरण समारोह को दृष्टिगत रखते हुए रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, सुगम यातायात, पार्किंग, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे।

     “शोषण के खिलाफ पूर्वजों के संघर्ष से सीखे भावी पीढ़ी”: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    प्रतिमा अनावरण के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमने लुकैयाटांड में दिशोम गुरु की यह भव्य प्रतिमा इसलिए स्थापित की है ताकि हमारी भावी पीढ़ी अपने इतिहास और पूर्वजों के संघर्षों को न भूले। देश की आजादी के पहले और बाद में जिस प्रकार हमारे लोगों का शोषण हुआ, उसके खिलाफ हमारे पूर्वजों ने लंबी लड़ाई लड़ी। हम अतीत और इतिहास के पन्नों के माध्यम से ही अपने स्वर्णिम भविष्य की रूपरेखा तय कर सकते हैं।”

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

    हजारीबाग: 16.32 लाख में से 13.52 लाख मतदाताओं का डिजिटलाइजेशन पूरा, BLO के पास 4 सितंबर तक जमा करें फॉर्म

    शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला: दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख की अवैध निकासी, आरोपी शिक्षक निलंबित

    JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अधिकारी और TDPL एजेंसी

    गिरिडीह में आसमानी बिजली का कहर! 4 मासूम बच्चों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

    बोकारो 95.65 एकड़ वन भूमि घोटाला: CID जांच में बड़ा खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता शैलेश सिंह की जमानत याचिका खारिज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.