मुंबई: अली गोनी और जैस्मीन भसीन टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और चहेते आइडल कपल्स में गिने जाते हैं। हालांकि, किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक मजबूती से चलाने के लिए दोनों तरफ से काफी एफर्ट्स और समझदारी की जरूरत होती है। अली गोनी और जैस्मीन के रिश्ते की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही है। हाल ही में अली गोनी ने (why did Ali Goni reject jasmin) खुलासा किया कि साल 2018 में जब जैस्मीन भसीन ने पहली बार उन्हें प्रपोज किया था, तब उन्होंने तुरंत हां कहने के बजाय मना कर दिया था।
अली गोनी इस वक्त रियलिटी शो ‘अलायंस’ (Alliance) में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। शो में साथी कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने जैस्मीन के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर चर्चा की और बताया कि कैसे जैस्मीन को उन्हें मनाने में पूरे 2 साल लग गए थे।
शो ‘अलायंस’ में रूही दोसानी और रैपर बाली के साथ बातचीत करते हुए अली गोनी ने बताया कि स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ के सेट पर मिलने के बाद उनका रिलेशनशिप असल में कैसे शुरू हुआ। उन्होंने कहा, “जैस्मीन ने 31 दिसंबर 2018 को मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने तुरंत ही मना कर दिया था।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
why did Ali Goni reject jasmin – अली गोनी ने मना करने की वजह बताते हुए कहा कि वे 100 प्रतिशत पक्का हुए बिना जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते में कदम नहीं रखना चाहते थे। उन्होंने स्पष्ट किया, “बहुत से लोग बहुत जल्दी रिश्ते के लिए हां कह देते हैं, लेकिन समय बीतने के साथ भावनाएं बदल सकती हैं। इसलिए मैंने तुरंत हां न कहने का फैसला किया और इतना अहम फैसला लेने से पहले पूरा समय लिया।”


