सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पिता और उनके मासूम बेटे का बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे पिता को ‘टर्मिनल कैंसर’ (Terminal Cancer) है और वे अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर 4 से 5 साल के अपने छोटे बेटे को भविष्य के लिए जरूरी बातें समझा रहे हैं। अपनी असहाय स्थिति में भी वह (terminal cancer) पिता अपने बेटे को मां और बहनों की देखभाल करने की सलाह दे रहा है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जब कोई मरीज कैंसर की एंड स्टेज पर पहुंच जाता है, तो उसे ‘टर्मिनल कैंसर’ कहा जाता है।
क्या होता है टर्मिनल कैंसर?
कैलाश दीपक अस्पताल के कंसल्टेंट कैंसर सर्जन डॉ. मनीष सैनी बताते हैं कि टर्मिनल कैंसर और आम शुरुआती कैंसर एक जैसे नहीं होते हैं। आज की तारीख में लंग्स (फेफड़े), ब्रेस्ट (स्तन) या अन्य कैंसर की शुरुआती (terminal cancer) अवस्था में उन्हें पूरी तरह खत्म करने के लिए एग्रेसिव ट्रीटमेंट दिए जाते हैं। हालांकि, मेडिकल साइंस में ‘टर्मिनल कैंसर’ उस स्थिति को कहा जाता है जब कैंसर की दवाइयों या थेरेपी का असर मरीज के शरीर पर होना बंद हो जाता है और बीमारी लगातार प्रोग्रेस करती (बढ़ती) रहती है।
टर्मिनल कैंसर के प्रमुख लक्षण
कैंसर के इस एंड स्टेज में पहुंचने पर शरीर कई तरह के स्पष्ट और गंभीर संकेत देने लगता है। इसमें लगातार अत्यधिक शारीरिक थकान रहना, भूख पूरी तरह खत्म हो जाना, मानसिक भ्रम (Confusion) की स्थिति बनना और नींद का चक्र बिगड़ जाना शामिल है। इसके अलावा खाना निगलने में भारी परेशानी होना, शरीर का वजन तेजी से गिरना, सांस लेने में तकलीफ होना तथा ब्लड प्रेशर (BP) का बार-बार फ्लक्चुएट होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डॉक्टरों के अनुसार, ऐसे समय में मरीज को एंड-ऑफ-लाइफ केयर (End-of-Life Care) और परिवार का मानसिक सपोर्ट देना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।


