Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » लोन की ईएमआई न भरने पर पुलिस घर आएगी? जानें कानूनी अधिकार और रिकवरी एजेंटों की धमकी से बचने का तरीका

    लोन की ईएमआई न भरने पर पुलिस घर आएगी? जानें कानूनी अधिकार और रिकवरी एजेंटों की धमकी से बचने का तरीका

    July 30, 2026 व्यापार 2 Mins Read
    know your legal rights
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आजकल मोबाइल ऐप या बैंक से पर्सनल लोन लेना महज कुछ मिनटों का काम हो गया है। पैसे तुरंत आपके बैंक खाते में आ जाते हैं। लेकिन असली टेंशन तब शुरू होती है, जब किसी वजह से आपकी नौकरी चली जाए, बिजनेस डूब जाए या कोई अन्य बड़ी मजबूरी आ जाए। ऐसे में ईएमआई (EMI) बाउंस होने लगती है। हालात बिगड़ने पर (know your legal rights) एक आम आदमी के मन में सबसे बड़ा डर यही बैठता है कि क्या पैसे न चुकाने पर पुलिस घर आ जाएगी? क्या जेल जाना पड़ेगा? इसका सीधा और साफ जवाब है—नहीं। केवल कर्ज न चुका पाना कानूनन कोई आपराधिक जुर्म नहीं है।

     ईएमआई टूटने पर बैंक क्या कार्रवाई करता है?  

    अगर आप लगातार ईएमआई नहीं भरते हैं, तो बैंक तुरंत कोई बहुत सख्त कानूनी कदम नहीं उठाता। सबसे पहले आपको कॉल और मैसेज के जरिए पैसे जमा करने की याद दिलाई जाती है। इसके बाद आधिकारिक लीगल नोटिस भेजे जाते हैं। अगर काफी समय बीत जाने के बाद भी पैसा जमा न हो, तो बैंक आपके लोन खाते को ‘NPA’ (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) घोषित कर देता है। इसका सबसे बुरा असर आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर पर पड़ता है।

      रिकवरी एजेंटों की बदतमीजी और धमकियों से कैसे बचें?  

    लोन न चुका पाने वालों को सबसे ज्यादा डर रिकवरी एजेंटों की बदसलूकी का ही लगता है। लेकिन, इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियम आम आदमी को पूरी कानूनी सुरक्षा प्रदान करते हैं। रिकवरी एजेंट पैसे मांगने के लिए आपको फोन कर सकते हैं, आपके घर या दफ्तर भी आ सकते हैं। लेकिन उन्हें किसी भी हाल में बदतमीजी करने, गाली-गलौज करने या मानसिक रूप से धमकाने का अधिकार नहीं है। वे आपको आधी रात को या बेवक्त फोन (know your legal rights) करके परेशान भी नहीं कर सकते। अगर कोई एजेंट अपनी हद पार करता है या आपको जलील करने की कोशिश करता है, तो आप बेझिझक पुलिस या आरबीआई के ओम्बड्समैन में उसकी लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी ‘पीएम-किसान’ योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को मिली हरी झंडी

    जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा

    संसद में बोले दीपेंद्र हुड्डा: ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट भाजपा का नया जुमला’, Gen-Z और देश के युवाओं की अहिंसक लड़ाई को सराहा

    अब UPI से बुक होगी ‘बुर्ज खलीफा’ की टिकट! NPCI ने UAE में शुरू की सुविधा, जानें कैसे करें ऑनलाइन बुकिंग

    NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद

    रांची में लागू हुआ रोड ग्रेडिंग सिस्टम! 4 श्रेणियों में बटेंगी सड़कें, कांके और रातू रोड बनेंगे मॉडल कॉरिडोर

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.