चंडीगढ़/भिवानी: राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games 2026) के मंच से भारत के लिए एक और बेहद शानदार और गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। भारतीय सेना की जांबाज मुक्केबाज और हरियाणा के भिवानी जिले अंतर्गत ग्राम धनाना की होनहार बेटी साक्षी चौधरी ढांडा ने अपने मुक्के के दम पर भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। साक्षी के इस शानदार प्रदर्शन से देश भर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर को एकतरफा बाउट में दी शिकस्त
रिंग में अपने शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए साक्षी चौधरी ने महिला 51 किलोग्राम भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में विपक्षी खिलाड़ी को टिकने नहीं दिया। उन्होंने नॉर्दर्न आयरलैंड की मजबूत (Commonwealth Games 2026) बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मुक्केबाजी के नियमों के अनुसार सेमीफाइनल में प्रवेश करते ही उनका कम से कम कांस्य पदक (Bronze Medal) पूरी तरह से पक्का हो गया है।
आक्रामक तकनीक और आत्मविश्वास से जीता मुकाबला
साक्षी ने पूरे बाउट के दौरान गजब के आत्मविश्वास, सटीक तकनीक और आक्रामक खेल का परिचय दिया। पहले राउंड के शुरुआती सेकंडों से ही उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी बॉक्सर पर बढ़त बनाकर जबरदस्त दबाव बनाए रखा। उनके पावरफुल पंचेस और रिंग मूवमेंट का विपक्षी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। साक्षी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने भारतीय समर्थकों को गर्व से भर दिया। अब साक्षी राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने के अपने सपने से महज दो कदम दूर हैं।


