फाजिल्का : फाजिल्का में पावरकॉम/बिजली विभाग (PSPCL) के नए और चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इन आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 40 हजार से ज्यादा बिजली (big action of electricity department) उपभोक्ता (खपतकार) इस समय डिफॉल्टर घोषित हो चुके हैं।
big action of electricity department – इन सभी बकाएदार डिफॉल्टर्स पर 40 करोड़ रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, जिसमें कई प्रमुख सरकारी विभागों के दफ्तर भी शामिल हैं। हालांकि, बिजली विभाग बकाएदार खपतकारों को लगातार नोटिस भेज रहा है और अब बकाया राशि न भरने वालों के बिजली कनेक्शन काटने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, फाजिल्का के बिजली विभाग में कुल 40,185 ऐसे खपतकार हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से डिफॉल्टरों की सूची में डाला गया है।
बिजली विभाग से प्राप्त विवरण के अनुसार, 40,185 डिफॉल्टरों में से 474 सरकारी विभाग हैं, जबकि 39,711 शहर और गांवों के निजी व घरेलू खपतकार हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर करीब ₹41.88 करोड़ का बिजली बिल बकाया चल रहा है। गौरतलब है कि केवल सरकारी विभागों पर ₹18.27 करोड़ रुपये का भारी बिला बकाया है, वहीं शहरी व ग्रामीण इलाकों के खपतकारों पर कुल ₹23.61 करोड़ रुपये बकाया हैं।
₹1 लाख से अधिक बकाएदारों के कटेंगे कनेक्शन
बकाए की रिकवरी के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ₹50 हजार से ज्यादा के डिफॉल्टरों को कानूनी नोटिस जारी कर रहा है, जबकि ₹1 लाख से ज्यादा के बिजली बिल बकाएदारों के सीधे कनेक्शन काटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस विशेष रिकवरी अभियान के दौरान अब तक करीब 150 से अधिक बकाएदार बिजली कनेक्शन काटे भी जा चुके हैं।


