Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोपाल मेट्रो का बदला समय, 25 जुलाई से हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन; नई टाइमिंग जारी
    • तीन साल से लापता 8 साल का बच्चा अपने माता-पिता से मिला, मुंबई पुलिस की सूझबूझ से सुलझा मामला
    • जबलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन राज्यों तक फैले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा; 8 गिरफ्तार
    • पेपर लीक के खिलाफ संसद में आएगा सख्त बिल, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े प्रावधानों को लेकर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
    • प्रधानमंत्री जन-मन योजना से बदली कवर्धा के वनांचल की तस्वीर, 3 किमी लंबी पक्की सड़क से मिला सुगम सफर
    • समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर डॉ. इंद्रजीत घोष को राष्ट्रीय सम्मान, संदीप पाटिल के हाथों मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
    • पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला
    • भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जबलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन राज्यों तक फैले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा; 8 गिरफ्तार

    जबलपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन राज्यों तक फैले अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा; 8 गिरफ्तार

    July 24, 2026 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    sex racket busted in Jabalpur
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व सम्मान को ध्यान में रखते हुए चलाए जा रहे विशेष ‘गरिमा अभियान’ के तहत पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. महिला थाना पुलिस और प्रशासनिक अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अधारताल क्षेत्र से संचालित हो रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस गंभीर मामले में मुख्य सप्लायर कपिल जायसवाल उर्फ अमन जायसवाल तथा मकान मालिक समेत कुल आठ लोगों को (sex racket busted in Jabalpur) गिरफ्तार किया जा चुका है. मुख्य आरोपी से पांच दिन की पुलिस रिमांड के दौरान की गई पूछताछ और तकनीकी जांच में 100 से अधिक युवतियों और मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों तक फैले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है.

     100 से अधिक युवतियों का हुआ खुलासा

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनु बेनिवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गहन तकनीकी जांच और मुख्य आरोपी के मोबाइल फोन के डेटा खंगालने पर इस अवैध रैकेट के बहुत बड़े नेटवर्क की परतें खुली हैं. मुख्य आरोपी कपिल जायसवाल के डिजिटल रिकॉर्ड्स से 100 से ज्यादा महिलाओं और युवतियों के आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और चैट्स बरामद हुए हैं. आरोपी केवल जबलपुर शहर में ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के विभिन्न अन्य जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश तक महिलाओं की अवैध अंतरराज्यीय सप्लाई का काला कारोबार चला रहा था.

     कैफे की आड़ में चल रहे थे ‘सीक्रेट केबिन’ 

    पुलिस जांच में शहर के कुछ कैफे और रेस्टोरेंट संचालकों की संदिग्ध संलिप्तता और उनके खतरनाक कारनामों का भी खुलासा हुआ है. शहर में कई ऐसे कैफे पाए गए जहां ग्राहकों को खाने-पीने का सामान तो नाममात्र का मिलता था, लेकिन वहां विशेष पर्दा सिस्टम और ‘सीक्रेट केबिन’ बनाकर कपल्स से घंटों के हिसाब से मनमाना किराया वसूला जाता था. इन जगहों पर भी अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं. इस पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने नगर निगम (sex racket busted in Jabalpur) की टीम के साथ मिलकर ऐसे तमाम संदिग्ध अड्डों पर ताबड़तोड़ शिकंजा कसा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    भोपाल मेट्रो का बदला समय, 25 जुलाई से हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन; नई टाइमिंग जारी

    इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की चांदी के साथ दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार

    बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार

    कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्तार

    जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल

    दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्य बाइक रैली

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.