सिवनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार को आयोजित धान महोत्सव और कोदो-कुटकी बोनस वितरण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक गर्माहट देखने को मिली। केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ठाकुर और उनके समर्थक मुख्यमंत्री से मिलकर जिले की समस्याओं को अवगत कराना चाहते थे। हालांकि, पुलिस द्वारा रोके (Seoni News) जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और पुलिस तथा कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी झड़प हुई।
Seoni News – विधायक रजनीश सिंह ठाकुर का आरोप है कि सिवनी में भ्रष्टाचार चरम पर है और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किए गए वादे अभी भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ बोनस बांटने की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का न तो सही सर्वे हुआ है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता हेलीपैड पर जाकर ज्ञापन सौंपना चाह रहे थे।
गिरफ्तारी के बाद स्थिति नियंत्रण में
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बल का प्रयोग किया और विधायक रजनीश सिंह ठाकुर सहित अन्य प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। इस घटना के बाद से सिवनी की राजनीति में गहमागहमी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के चलते प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया गया और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


