केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में पुलिस जहां खूनी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, वहीं सोशल मीडिया पर संवेदनहीन टिप्पणी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष और डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी ने केतन की हत्या पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद आपत्तिजनक स्टोरी पोस्ट की थी। उन्होंने हंसने वाले इमोजी के साथ लिखा था— “अब ऐसे झूठ बोलोगे तो मरोगे ही ना।” इस असंवेदनशील (making fun of murder was expensive) हरकत के कारण ‘ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन’ (AIDSA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया है।
छीन लिए गए सभी अधिकार
एसोसिएशन ने इसे घोर अनुशासनहीनता और डॉक्टर जैसे गरिमापूर्ण पेशे के नैतिक मूल्यों के खिलाफ माना है। आदेश के अनुसार, डॉ. मुस्कान सोनी अगले 5 वर्षों तक संगठन की किसी भी गतिविधि, कोर कमेटी या साधारण सदस्यता का हिस्सा नहीं रह पाएंगी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई समाज में कड़ा संदेश देने के लिए जरूरी थी, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी पीड़ित के दुख का मजाक न बना सके।
क्या है केतन अग्रवाल हत्याकांड?
महाराष्ट्र के नामी बिजनेसमैन के बेटे केतन अग्रवाल की 18 जून को लोहागढ़ किले में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जांच में खुलासा हुआ कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर उसे गहरी खाई में धकेल दिया था। आरोपियों ने इसे ‘पैर फिसलने का हादसा’ साबित करने की नाकाम कोशिश (making fun of murder was expensive) की थी, लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में पूरी खूनी साजिश का पर्दाफाश हो गया।


