Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस
    • दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जुर्माना
    • 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से किया संपर्क
    • सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग
    • राहुल गांधी के 7 घंटे धरने के बाद झुकी दिल्ली पुलिस: पेलेट गन मामले में 31 दिन बाद दर्ज हुई FIR
    • सज्जन कुमार को ‘रोल मॉडल’ बताने पर पंजाब भाजपा का तीखा हमला, कांग्रेस की मानसिकता पर उठाए सवाल
    • ‘पंजाब के लोग चाहते हैं फिर साथ आएं शिअद और भाजपा’: गठबंधन पर बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान
    • ‘राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है’: धरने पर बैठे राहुल पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज का तीखा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, August 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कर्नाटक में हम पूरी तरह एकजुट, भाजपा डूबता जहाज : कांग्रेस

    कर्नाटक में हम पूरी तरह एकजुट, भाजपा डूबता जहाज : कांग्रेस

    April 4, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके सभी नेता (We Are Completely United) एकजुट हैं और प्रदेश की ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब राज्य में ‘डूबता जहाज’ है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते। मुख्य विपक्षी दल ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब उसके वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया द्वारा मुख्यमंत्री पद पर कथित तौर पर अपना दावा पेश करने से जुड़ी खबर आई थी।

    इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान नरेश के साथ की वार्ता, द्विपक्षीय संबंधों पर रहा जोर

    पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला और खुद सिद्धरमैया ने कहा कि एक टेलीविजन चैनल ने पूर्व मुख्यमंत्री की बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि कर्नाटक में भाजपा के विधायक और नेता पार्टी छोड़ रहे हैं….भाजपा डूबता जहाज है। इसे न
    तो प्रधानमंत्री और न ही बोम्मई सरकार बचा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। भाजपा में अफरा-तफरी मच गई है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का सम्मान नहीं हो रहा है, येदियुरप्पा का रोजाना अपमान हो रहा है।’’सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा घबराई हुई है, इसलिए मनगढ़ंत खबरें प्रसारित करने और बातों को तोड़ने-मरोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें – जनता ने मोदी का करिश्मा देखकर वोट दिया, डिग्री देखकर नहीं : अजीत पवार

    We Are Completely United – उन्होंने कहा कि हम पद और सत्ता के लिए नहीं लड़ रहे हैं। आकांक्षा रखना राजनीति में अच्छी बात है। लेकिन हमारी सबसे पहली आकांक्षा यह है कि दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाई जाए… कांग्रेस में सभी लोग एकजुट होकर भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए लड़ रहे हैं।  सिद्धरमैया ने कहा कि एक साक्षात्कार में की गई मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। मैंने यह कहा था कि मुख्यमंत्री पद की आकांक्षा रखने में कुछ गलत नहीं है, लेकिन आखिर में नवनिर्वाचित विधायक राय देंगे और आलाकमान नेता तय करेगा। मेरी इस बात को गलत ढंग से प्रस्तुत कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में लहर है। राज्य में 40 प्रतिशत कमीशन सरकार है, जिसे जनता हटाना चाहती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़े नियम

    राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार

    माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा

    विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

    कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.