Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आधुनिक विद्या मंदिर का उद्घाटन
    • Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने ‘माई भारत वॉलिंटियर’
    • Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया में पुनर्वास की तैयारी
    • Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, ‘जानता था कई बड़े राज’
    • FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपोर्ट फेल, मिला नोटिस
    • Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान पर, संपर्क कटा
    • Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » समाज के सहयोग व सहभागिता से भारत बनेगा विश्वगुरु : होसबाले

    समाज के सहयोग व सहभागिता से भारत बनेगा विश्वगुरु : होसबाले

    January 30, 2023 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हमीरपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले (Cooperation And Participation) ने रविवार को कहा कि समाज के हर वर्ग की सहभागिता और सहयोग से भारत विश्वगुरु बनेगा। संघ समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि आज धर्मांतरण के षड्यंत्र में अनेक देशी-विदेशी शक्तियां सक्रिय हैं। इन चुनौतियों से देश की संगठित शक्ति ही निपट सकती है। सरकार्यवाह होसबाले हमीरपुर के टिप्पर में आयोजित हिमाचल प्रांत के संघ शिक्षा वर्ग, प्रथम वर्ष (ओटीसी- प्रथम वर्ष) के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल के सात जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी

    समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अजय कुमार शर्मा ने की। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 08 जनवरी को हुआ था, जिसमें 15 से 40 वर्ष के कुल 299 शिक्षार्थियों ने सांगठनिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ग में हिमाचल प्रांत के 26 में से 25 जिलों के 269 शिक्षार्थियों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के 27, पंजाब से 1, जयपुर से 2 शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षणार्थियों में विद्यार्थी, किसान, दुकानदार, इंजीनियर, वकील, अध्यापक और पत्रकार शामिल थे।

    Cooperation And Participation – सरकार्यवाह होसबाले ने कहा कि देश के लोगों के परिश्रम, अपनी प्रतिभा के विकास और पुरुषार्थ से संगठित होकर भारत एक दिन विश्वगुरु बनेगा। भारत का युवा देश के निर्माण में अपनी सहभागिता करना चाहता है और संघ उनको कर्तव्य की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि युवकों को अपनी शारीरिक शक्ति को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने संगठन की आवश्यकता के बारे में कहा कि समाज में सामर्थ्य संगठन से ही आता है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की प्रधानमंत्री से भेंट, कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली मुलाकात

    सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा है। उन्होंने अच्छे नागरिक के निर्माण में संघ की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में क्षेत्र संघचालक डॉ सीताराम व्यास, क्षेत्र प्रचारक बनवीर सिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर दास, सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस और चिट्टा बरामद

    हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचाराधीन बंदी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ

    हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी किया टेंडर

    मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें

    हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.