Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप
    • NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद
    • शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाखों के आभूषण
    • दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त
    • IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू
    • फाजिल्का में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! 40 हजार उपभोक्ताओं पर ₹40 करोड़ का बकाया, कटने लगे कनेक्शन
    • लुधियाना में दूसरे दिन भी सफाई कर्मचारियों का प्रचंड प्रदर्शन! कूड़ा लिफ्टिंग रोकी, माता रानी चौक पर धरना जारी
    • गुरदासपुर में विदेश भेजने के नाम पर 54 लाख की ठगी! अमेरिका और स्पेन भेजने का झांसा देने वाले एजेंटों पर FIR दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, July 29
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 की मौत

    June 10, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Mussoorie Road Accident
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मसूरी : मसूरी-देहरादून मार्ग पर स्थित झड़ीपानी रोड (चौकी बार्लोगंज क्षेत्र) के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक मारुति सिलेरियो कार तीव्र ढलान पर अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही (Mussoorie Road Accident) पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और फायर सर्विस की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

     कैसे हुआ हादसा?

    देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के अनुसार, हादसा सुबह करीब 09:16 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवार लोगों ने हादसे से ठीक पहले एक स्थानीय दुकान से सामान खरीदा था। बताया (Mussoorie Road Accident) जा रहा है कि तीव्र ढलान पर उतरते समय कार के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक गाड़ी को संभाल पाता, उससे पहले ही कार सड़क से बाहर निकलकर गहरी खाई में समा गई।

     मृतकों की पहचान

    हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार है:

      • सत्यप्रकाश: निवासी, सोनीपत (हरियाणा)

      • मनीत (19 वर्ष): निवासी, हरियाणा

      • सविता (48 वर्ष): निवासी, नेहरू नगर, गाज़ियाबाद

      • संगीता (46 वर्ष): निवासी, करोलबाग, दिल्ली 

    रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही चुनौतियां

    खाई की गहराई 500 मीटर से अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर और मसूरी क्षेत्राधिकारी स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव टीमों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक एक शव बाहर निकाल लिया है और अन्य शवों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में इस हादसे का मुख्य कारण ढलान पर ब्रेक फेल होना ही माना जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    दान में हेराफेरी के आरोप में मंदिर समिति के कर्मचारी पर गिरी गाज, पुलिस हिरासत में प्रमोद नौटियाल

    पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति

    Badrinath NH 58 Blocked: 66 सालों से सिरोबगड़ बना नासूर, क्या कभी मिलेगा इस हाईवे को स्थायी समाधान?

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.