करोड़ों लोग जीमेल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार महत्वपूर्ण ईमेल—जैसे नौकरी के (Gmail tips) ऑफर, बैंकिंग अपडेट या ओटीपी—इनबॉक्स की जगह सीधे स्पैम फोल्डर में पहुंच जाते हैं। गूगल के अनुसार, यह समस्या काफी हद तक यूजर सेटिंग्स से जुड़ी होती है। केवल तीन बदलाव करके आप इस परेशानी को स्थायी रूप से हल कर सकते हैं।
🔍 आखिर क्यों जरूरी ईमेल चले जाते हैं स्पैम में?
गूगल की सपोर्ट गाइडेंस के अनुसार, जब भेजने वाला व्यक्ति आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में नहीं होता या आपने गलती से कभी किसी मेल को स्पैम मार्क किया होता है, तो जीमेल के फिल्टर इसे ‘संदिग्ध’ मान लेते हैं। कई बार गलत फिल्टर सेटिंग्स के कारण भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक ईमेल इनबॉक्स तक नहीं पहुँच पाते। गूगल का कहना है कि सही सेटिंग्स से इन ईमेल को आसानी से सुरक्षित किया जा सकता है।
✅ स्पैम फोल्डर और कॉन्टैक्ट्स को ऐसे करें अपडेट
-
-
“नॉट स्पैम” मार्क करें: सबसे पहले स्पैम फोल्डर में जाकर उस ईमेल को खोलें जिसे आप इनबॉक्स में पाना चाहते हैं। ऊपर दिए गए “नॉट स्पैम” (Not Spam) बटन पर क्लिक करें। इससे गूगल को संदेश जाता है कि यह सेंडर विश्वसनीय है।
-
-
-
कॉन्टैक्ट्स में सेव करें: भेजने वाले व्यक्ति या कंपनी के ईमेल एड्रेस को अपनी गूगल कॉन्टैक्ट लिस्ट में तुरंत सेव करें। जब कोई ईमेल एड्रेस आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में होता है, तो जीमेल उसे अधिक भरोसेमंद मानता है।
-
🛠️ फिल्टर सेटिंग्स: परेशानी का स्थायी समाधान
यदि किसी खास संस्था के ईमेल बार-बार स्पैम में जा रहे हैं, तो जीमेल (Gmail tips) का ‘फिल्टर’ फीचर सबसे कारगर है:
-
-
कंप्यूटर पर अपना जीमेल खोलें।
-
-
-
सर्च बार में उस सेंडर का ईमेल डालें और फिल्टर सेटिंग्स (Settings > Filters and Blocked Addresses) पर जाएं।
-
-
-
“Create a new filter” पर क्लिक करें।
-
-
-
वहां “Never send it to spam” विकल्प को चुनें और ‘Create filter’ पर क्लिक करें। इस सेटिंग के बाद उस सेंडर के सभी भविष्य के ईमेल सीधे आपके इनबॉक्स में ही आएंगे।
-


