रायगढ़ : जिले से एक बेहद सनसनीखेज और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। एक हिंदू युवती ने अपने पति वसीम खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि उसने अपनी पहली शादी और (fir lodged against accused) पांच बच्चों की हकीकत छिपाकर धोखे से निकाह किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसे जबरन कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने और रोजा रखने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और अप्राकृतिक यौन शोषण जैसी दरिंदगी की गई।
📹 वीडियो में कैद देशद्रोह का जहर
इस पूरे प्रकरण का सबसे घिनौना पहलू तब सामने आया, जब एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आरोपी वसीम खान अपने 5 साल के मासूम बेटे से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद है और रहेगा’ के नारे लगवा रहा है। जब पत्नी ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे धमकाया और पुलिस के बारे में भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि ‘पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।’ आरोपी का यह दुस्साहस कानून और देश की सुरक्षा के लिए एक सीधी चुनौती है।
⚖️ पुलिस ने दर्ज की FIR, कार्रवाई का इंतजार
पीड़िता ने अपनी और अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की है। महिला थाने में पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपी वसीम खान के खिलाफ एफआईआर (fir lodged against accused) दर्ज कर ली गई है। बजरंग दल सहित कई सामाजिक संगठनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


