रांची : झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। रांची-खूंटी सीमावर्ती इलाके के जमाकेल गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के सुप्रीमो (PLFI Supremo Arrested) अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया है। इस कुख्यात उग्रवादी पर झारखंड सरकार ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
इसे भी पढ़ें – शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला; डीएसपी अमित कुमार सिंह के खिलाफ FIR दर्ज
एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो जमाकेल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस की क्यूआरटी (QRT) टीम ने इलाके की घेराबंदी कर ली। पुलिस ने उसे शादी समारोह में पहुंचने से ठीक पहले योजनाबद्ध तरीके से दबोच लिया। अमृत होरो लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचने के लिए रांची और खूंटी के सीमावर्ती इलाकों में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
⚖️ दर्जनों मामलों में था वांछित
अमृत होरो के खिलाफ रांची और खूंटी जिलों के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लेवी वसूली के लिए फायरिंग, आगजनी, ठेकेदारों को धमकी देना और पुलिस के साथ (PLFI Supremo Arrested) मुठभेड़ जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। उसकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई संगठन को एक बड़ा झटका लगा है।


