नोएडा : उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में बीते 13 अप्रैल को श्रमिक आंदोलन के नाम पर हुई भीषण हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की वारदातों में शामिल एक और बड़े मास्टरमाइंड आरोपी को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस के आला अधिकारियों के (main accused of labor violence arrested) मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शातिर आरोपी की पहचान 45 वर्षीय नरेश कुमार के रूप में हुई है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा का बड़ा ऐलान
आरोपी नरेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी सेक्टर-63 में ही स्थित ‘महावीरा कंपनी’ में टेलर (दर्जी) के पद पर कार्यरत था और उसी ने सुनियोजित तरीके से आंदोलन के दौरान सीधे-साधे मजदूरों को भड़काकर हिंसा और दंगा फैलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! यूपी सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर की DPR को दी मंजूरी
main accused of labor violence arrested – पुलिस की गहन शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि 13 अप्रैल की सुबह नरेश कुमार जानबूझकर महावीरा कंपनी परिसर पहुंचा और वहां काम कर रहे अन्य कर्मचारियों को जबरन हड़ताल करने के लिए भड़काने लगा। इसके बाद वह एक सोची-समझी रणनीति के तहत बड़ी संख्या में आक्रोशित मजदूरों की उग्र भीड़ को लेकर मुख्य सड़क पर उतर आया। देखते ही देखते सेक्टर-63 के औद्योगिक क्षेत्र में हजारों की भीड़ जमा हो गई और वहां का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। ए


