गांधीनगर: देश में एलपीजी (LPG) सप्लाई की दिक्कतों के बीच एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा हुआ एक विशाल व्यापारिक जहाज आज गुजरात के कांडला पोर्ट पर सुरक्षित रूप से पहुंच गया है। यह जहाज बीती 13 मई को बेहद संवेदनशील माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट से गुजरा था। इस (ship loaded of LPG reaches Kandla port) जहाज में लगभग 20,000 टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लदी है, जिससे घरेलू बाजार में रसोई गैस की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।
ship loaded of LPG reaches Kandla port – इस जहाज की आधिकारिक पहचान टैंकर ‘Symi’ के रूप में हुई है। इस सफल पारगमन से पहले ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि मित्र राष्ट्र व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर पूरा भरोसा कर सकते हैं।
ईरान ने दिया व्यापारिक सुरक्षा का भरोसा
ईरानी विदेश मंत्री अरागची ने कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा के रक्षक के तौर पर अपनी ऐतिहासिक और अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी को हमेशा पूरी निष्ठा से निभाएगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे मेजबान भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बातचीत में हमने क्षेत्रीय घटनाक्रमों और खाड़ी के हालातों पर विस्तृत चर्चा की।
भारत आने वाला 15वां एलपीजी जहाज
शिपिंग और रक्षा सूत्रों की तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 13 मई को भारत आ रहा एक और बड़ा LPG टैंकर ‘MV Sunshine’ भी होर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर रहा था। उस दौरान खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बावजूद उसे भारत आने के लिए सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने में हर तरह का कूटनीतिक और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा था। यह भारत आ रहा 15वां एलपीजी जहाज था, जिसे फारसी खाड़ी के अशांत माहौल से सुरक्षित रूप से निकाला गया।


