प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर गुजरात के दौरे पर हैं. सोमवार को वो सोमनाथ मंदिर में आयोजित’अमृत पर्व’ कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पीएम ने विधि (PM Modi performed Kumbhabhishek ) विधान के साथ पूजा अर्चना की. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर के भव्य शिखर का देश के 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक किया गया.
PM Modi performed Kumbhabhishek – यह कार्यक्रम भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है. जिसमें विभिन्न राज्यों से कलाकार और दूर-दराज के स्थानों से आए लोग शामिल हुए.
पीएम ने किया रोड शो
सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे. पीएम के स्वागत के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हुए. पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. लोगों ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर पीएम का स्वागत किया. वहीं हर हर महादेव और मोदी-मोदी के नारों से माहौल गूंज उठा. पीएम ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया. इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे.

