मोदी है तो मुमकिन है… ये बात यूं ही नहीं कही जाती बल्कि इसमें एक सच्चाई भी है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बीजेपी ने जिस तरह से ऊंचाइयों को छुआ है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. उदाहरण के लिए आपके सामने पश्चिम बंगाल है, जहां आजादी के बाद पहली बार बीजेपी की सरकार बनी और राज्य भगवा रंग में रंग गया. शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बीजेपी ने 9 राज्यों में पहली बार मुख्यमंत्री बनाए हैं. इसे (From Haryana to Bengal) मोदी का करिश्माई व्यक्तित्व ही कहेंगे, जहां पार्टी लगातार बुलंदियों पर पहुंच कर अपनी जीत का परचम लहरा रही है.
From Haryana to Bengal – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत ने देश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दर्ज कर दिया है. ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल पुराने शासन का अंत करते हुए बीजेपी ने राज्य में पहली बार सरकार बनाई. 294 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी ने 207 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है.
9 राज्यों में पहली बार बीजेपी के सीएम
इस जीत के साथ ही बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद ऐसे 9 राज्यों में पहली बार मुख्यमंत्री पद हासिल किया है, जहां पहले कभी पार्टी का मुख्यमंत्री नहीं रहा था. इस यात्रा की शुरुआत 2014 में हरियाणा और महाराष्ट्र से हुई, उसके बाद असम (2016), अरुणाचल प्रदेश (2016), मणिपुर (2017), त्रिपुरा (2018), ओडिशा (2024), बिहार (2026) और अब पश्चिम बंगाल भी इसमें शामिल हो गया. इसे बीजेपी के राजनीतिक विस्तार के सबसे बड़े दौर के रूप में देखा जा रहा है.


