पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नए सीएम का ऐलान हो गया है. शुभेंदु अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री होंगे. उनके साथ अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक डिप्टी सीएम होंगे. ये फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में हुआ, जिसे संबोधित करते (India alliance is breaking) हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया है. मैं हाथ जोड़कर राज्य की जनता को धन्यवाद देता हूं.
India alliance is breaking – लेफ्ट और टीएमसी ने राज्य में खूनी शासन किया. हिंसा के बीच राज्य की जनता ने प्रचंड जनादेश दिया है. 321 देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जान गई. उन्होंने कहा कि बीजेपी राज में अपराधी नेता नहीं बनेंगे. इसके साथ ही बंगाल में कटमनी सिस्टम भी खत्म होगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला भी बोला. शाह ने कहा कि राहुल गांधी की वजह से इंडिया गठबंधन टूट रहा है.
अमित शाह ने कहा, कम्युनिस्ट राज से जो माहौल बना हुआ था, उसे ममता बनर्जी ने और भी गहरा कर दिया था. इनके राज में राज्य में वोट डालना भी असंभव था लेकिन लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा किया. मैं इस प्रचंड जीत के लिए लोगों का आभारी हूं. मैं पार्टी की ओर से ये भी यकीन दिलाना चाहता हूं कि बंगाल की जनता ने हमसे जो उम्मीदें लगाई हैं और जिनके आधार पर हमें ये जनादेश दिया है, हम उस भरोसे को पूरी तरह से कायम रखने की अपनी पूरी कोशिश करेंगे.
कांग्रेस पर अमित शाह के हमले
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कई साल से कांग्रेस कई जगह से चुनाव नहीं जीत रही है. अभी-अभी उन्हें मालूम पड़ गया है कि चुनाव जीतना असंभव है तो चुनाव की प्रक्रिया को ही बदनाम कर दो.इसलिए राहुल गांधी ने कभी ईवीएम, कभी मतदाता सूची तो कभी एसआईआर पर कीचड़ उछालने की कोशिश की. मैं आज कांग्रेस को कहने आया हूं, हम तो 2014 से शासन में आए हैं लेकिन तमिलनाडु में 1967 से आपका सीएम नहीं बन पाया. क्या यह वोट चोरी थी? पश्चिम बंगाल में 49 साल से आपका सीएम नहीं बना, क्या यह वोट चोरी थी?


