मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ एक वृद्ध महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस हत्याकांड (butcher pretending to be son in law) का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि मृतका का अपना दामाद ही निकला, जिसने महज चंद पैसों और जेवरातों की खातिर अपनी सास को मौत के घाट उतार दिया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को धसान नदी के किनारे एक वृद्ध महिला का शव बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। शुरुआती दौर में यह मामला पूरी तरह से ‘अंधे कत्ल’ (Blind Murder) का लग रहा था। घटना की गंभीरता को देखते हुए छतरपुर पुलिस ने हर एंगल से बारीकी से जांच शुरू की।
इसे भी पढ़ें – ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल में हालत गंभीर
butcher pretending to be son in law – जांच के दौरान कड़ियां जुड़ती गईं और शक की सुई मृतका के दामाद मूलचंद कुशवाहा (निवासी सटई) पर जाकर अटकी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि आरोपी दामाद अपनी सास को बहला-फुसलाकर धसान नदी के किनारे ले गया था। वहां पहले से रची गई खौफनाक साजिश के तहत उसने महिला के सिर पर भारी पत्थर पटक-पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
लालच बनी हत्या की खौफनाक वजह
इस जघन्य अपराध के पीछे की वजह सिर्फ और सिर्फ ‘लालच’ थी। आरोपी मूलचंद की नजर अपनी सास के जेवरातों और पैसों पर थी। इसी लालच में अंधे होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।


