हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक फैसले के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को असम में विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय आगामी राजनीतिक (Haryana CM in Assam) रणनीतियों और राज्य में नेतृत्व चयन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया है।
इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने असम में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार को केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Haryana CM in Assam – सूत्रों के अनुसार, नायब सिंह सैनी को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए सौंपी गई है। वे असम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सर्वसम्मति से पूरा कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।


