Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्देश
    • Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के ‘राम’ अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे!
    • IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
    • Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत
    • Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव
    • UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्ड
    • Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना
    • Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है विज्ञान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सभी धर्मों के लोग साथ आएं – इंद्रेश कुमार

    जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए सभी धर्मों के लोग साथ आएं – इंद्रेश कुमार

    November 28, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजधानी में जंतर मंतर पर आयोजित महारैली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने सभी धर्मों के लोगों को जनसंख्या नियंत्रण कानून (Population Control Law) के लिए एक साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया की कुल आबादी का 17 फीसदी लोग यहां हैं, लेकिन हमारे संसाधन केवल छह फीसदी हैं। इसलिए मानवता की रक्षा के लिए जनसंख्या पर नियंत्रण होना बहुत जरूरी हैcऔर उसके लिए सभी को मिलकर एक साथ आना होगा।

    इसे भी पढ़ें – भाजपा चलाएगी कार्टून सीरीज ‘दिल्ली का लड़का’, दिल्ली सरकार के आठ सालों के काम काज के लेगा खबर

    उन्होंने कहा कुछ नेता व दल भले लोगों को वोट बैंक के लिए जनसंख्या बढ़ाने के लिए उकसाते हों, लेकिन रैली में कश्मीर से कन्याकुमारी तक से जुटे लोग इस बात का प्रमाण हैं, कि हम सब एक हैं। इंद्रेश कुमार ने लोगों से हाथ उठवाकर आवाज दो, हम एक हैं, के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि 1947 में विभाजन से पहले इस देश के सात आठ विभाजन हो चुके थे। विभाजन के दौरान पाकिस्तान में लाखों हिंंदुओं का कत्ल किया गया।

    इसे भी पढ़ें – रोड शो में गरजे जेपी नड्डा, कहा – दिल्ली सरकार ने जेल को बनाया ‘मसाज पार्लर’

    Population Control Law – करीब छह लाख बहनों ने धर्म नहीं बदलने के लिए प्राणों का बलिदान दिया। अलग होने पर पाकिस्तान ने नारा लगाया, हंस कर लिया है पाकिस्तान, लड़कर लेंगे हिंदुस्तान। इतना सब कुछ इस देश ने सहा। अब भारत का एक और विभाजन हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जो देश वन नेशन, वन पीपल, वन लॉ के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वही तरक्की कर रहे हैं।

    बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने हमें जो संविधान दिया है, उसे स्वीकार करते हैं। हम एक राष्ट्र हैं, एकजुट हैं, अब देश में एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी और उनकी सहयोगी ममता सैगल इस महारैली का सफलता पूर्वक कराने के लिए बधाई की पात्र हैं। वह गांव गांव में जाकर जन जागरण अभियान चला रहे हैं। लोगों को जनसंख्या समाधान के लिए एकजुट कर रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – ओवैसी ने अरविन्द केजरीवाल पर साधा निशाना, दिल्ली के सीएम को बताया ‘छोटा रिचार्ज’

    महारैली में शामिल लोगों ने दो से अधिक बच्चे नहीं चलेंगे के नारे लगाए। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर व बाकी अन्य राज्यों से युवाओं के अलावा बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी इसमें शामिल थे। किरन नेगी और अंकिता भंडारी हत्याकांड के गुनहगारों को सजा देने की मांग भी की गई। दिल्ली के जय भगवान गोयल ने कहा कि कुछ विशेष तरह के लोग आबादी बढ़ाकर देश के विकास के रास्ते को बंद करना चाहते हैं। अब इस कानून के लिए याचना नहीं बल्कि आंदोलन किया जाएगा।

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में पिस्टल की नोक पर पिता से 10 लाख की लूट, नकाबपोश बेटा ही निकला मास्टरमाइंड

    आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर

    दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी राहत, अफवाहों पर लगाम

    दिल्ली के JLN स्टेडियम में 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM रेखा गुप्ता ने दिया आशीर्वाद

    दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत

    एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.