Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गर्मियों में पेट की समस्याओं से हैं परेशान? एक्सपर्ट से जानें आंतों की नेचुरली सफाई और कब्ज से बचने के आसान तरीके
    • Mission Punjab 2027: पंजाब फतह की तैयारी में जुटे अमित शाह, ‘नशा मुक्त पंजाब’ के जरिए AAP को घेरने की बड़ी योजना
    • मतदान का उत्साह: पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद का सबसे अधिक भागीदारी वाला चुनाव देखा गया, जहाँ दोनों चरणों का कुल मतदान प्रतिशत लगभग 92.47% रहा
    • Vaishali News: पुलिस की वर्दी पहन चौकीदार के बेटे ने बनाई रील, थाने की जीप का भी किया इस्तेमाल; पुलिस विभाग में हड़कंप, FIR दर्ज
    • Udaipur Crime: बहन की मौत का बदला! जीजा को घर से अगवा कर जंगल ले गया साला, पत्थरों से सिर कुचलकर की निर्मम हत्या
    • सीमांचल में भारत-नेपाल रिश्तों को नई पहचान: भारतीय पुरुषों से ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी नागरिकता, पूर्णिया प्रशासन ने शुरू किया अभियान
    • West Bengal Election 2026: बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ मतदान, दूसरे चरण में 91.66% वोटिंग; अब 4 मई को खुलेगा सत्ता का पिटारा
    • दिल्ली-NCR में आग का खतरा: ऊंची बिल्डिंग्स में ‘मौत का साया’, फायर विभाग के संसाधन नाकाफी; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Unique Wedding: जहां जलती हैं चिताएं, वहां सजा शादी का मंडप; श्मशान में सात फेरे देख भड़के लोग

    Unique Wedding: जहां जलती हैं चिताएं, वहां सजा शादी का मंडप; श्मशान में सात फेरे देख भड़के लोग

    April 28, 2026 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    unique wedding
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     देवभूमि उत्तराखंड अपनी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए जानी जाती है, लेकिन अल्मोड़ा जिले के मरचूला से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने नई बहस छेड़ दी है. यहां कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे (unique wedding) एक श्मशान घाट पर पर्यटकों ने शादी की रस्में निभाईं. जिस स्थान पर लोग अपनों को अंतिम विदाई देते हैं, वहां जयमाला और भव्य सजावट देख स्थानीय लोग और प्रशासन हैरान हैं.

    unique wedding – मरचूला क्षेत्र में रामगंगा और बदनगढ़ नदी के संगम पर एक पुराना श्मशान घाट स्थित है. स्थानीय गांवों के लोग सदियों से यहां शवदाह करते आ रहे हैं. संगम स्थल होने के कारण यह स्थान प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर है, यही वजह है कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आए पर्यटकों की नजर इस जगह पर ठहर गई. पास के ही एक रिजॉर्ट में ठहरे इन पर्यटकों को संगम की लोकेशन इतनी पसंद आई कि उन्होंने लोक मान्यताओं को दरकिनार कर दिया.

    चेतावनी के बावजूद श्मशान में सजी स्टेज

    रिजॉर्ट प्रबंधक राकेश शर्मा के अनुसार, उन्होंने पर्यटकों को पहले ही अवगत करा दिया था कि यह एक श्मशान घाट है और यहां शवदाह किया जाता है. इसके बावजूद, पर्यटकों ने इस जगह की खूबसूरती को प्राथमिकता दी और रविवार को वहां भव्य सजावट कर जयमाला समेत शादी की अन्य रस्में निभाईं. सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वेडिंग का वीडियो वायरल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया.

    धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन

    स्थानीय निवासियों और पूर्व जिला पंचायत सदस्यों ने इस कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि हिंदू धर्म और पहाड़ी संस्कृति में नदी किनारे के घाटों पर, विशेषकर जहां अंतिम संस्कार होता है, वहां मांगलिक कार्य करना पूरी तरह वर्जित और अशुभ माना जाता है. पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने इसे आस्था के प्रति असंवेदनशीलता और धार्मिक मर्यादाओं का अपमान बताया है साथ ही, जंगल और प्रतिबंधित नदी क्षेत्र में इस तरह के शोर-शराबे वाले आयोजन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल

    जंगल में होनी थी मंत्री के बेटे की VIP शादी, बवाल के बाद उखड़ा पंडाल, सादे अंदाज में हुए 7 फेरे

    पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने ‘धामी मॉडल’ पर लगाई मुहर

    उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; 8 लोगों की मौत

    Kedarnath Dham Kapat Opening 2026: खुल गए बाबा केदारनाथ के कपाट, ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंजी घाटी

    मरीज बनकर पहुंचे SDM, क्लीनिक पर मिलीं शुगर की फर्जी दवाइयां; जांच में जानवरों के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.