Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की जानकारी स्वीकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी खबरों और अफवाहों पर दिखाई सख्ती
    • बीजेपी ने प्रवेश वाही को बनाया मेयर उम्मीदवार, AAP के चुनाव न लड़ने से जीत लगभग तय
    • मुर्शिदाबाद में मतदान के दौरान भयंकर हिंसा, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच चले लाठी-डंडे
    • ‘झालमुड़ी मैंने खाई, झटका TMC को लगा’, वोटिंग के बीच बंगाल में बोले PM मोदी; ममता सरकार पर साधा निशाना
    • आईफोन फैक्ट्री के टॉयलेट में लड़की बनी मां, बच्चे को जन्म देते ही रेता गला; रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात
    • शादी में खूनी खेल! नेग में मांगे ₹11000, दूल्हे के पिता ने मना किया तो किन्नरों ने चला दी गोलियां; पत्थरबाजी में कई घायल
    • Nashik TCS News: नासिक टीसीएस में महिला कर्मचारी का उत्पीड़न, धर्मांतरण के दबाव और टॉर्चर पर पीड़िता ने बयां की आपबीती
    • बच्चों को दांतों से उठाता और कीलों पर पटकता! दैवीय शक्ति का दावा करने वाला ‘भोंदू बाबा’ गिरफ्तार, रोंगटे खड़े कर देगी करतूत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान के नाम पर किया बड़ा ऐलान

    Haryana Speaker Visit: शहीद विनय नरवाल के परिवार से मिले विधानसभा अध्यक्ष, शहीद का दर्जा और संस्थान के नाम पर किया बड़ा ऐलान

    April 23, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    करनाल: पहलगाम आतंकी घटना में शहीद हुए करनाल के वीर सपूत लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पहली बरसी पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण उनके परिवार से मिले. उन्होंने कहा कि ये दिन केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे समाज, प्रदेश और देश की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, जो आज भी हर दिल में जीवित है. हरविंदर कल्याण ने भावुक शब्दों में कहा कि “पहलगाम में हुई आतंकी घटना देश के लिए एक काला अध्याय थी, जिसमें विनय नरवाल जैसे बहादुर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया. विनय जैसे वीरों की शहादत हमें हमेशा देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती रहेगी.”

    विनय नरवाल के परिजनों से मिले विधानसभा अध्यक्ष: हरविंदर कल्याण ने इस घटना को आतंकियों की कायराना हरकत बताते हुए कहा कि “इसकी निंदा केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व ने की थी. ऐसे कठिन समय में देश की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आई. घटना के समय प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के प्रधानमंत्री द्वारा जो संवेदनशीलता और सहयोग दिखाया गया, वो सराहनीय है.”

    परिवार के साहस को बताया प्रेरणा: विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात के बाद हरविंदर कल्याण ने उनके साहस की खुलकर प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि “इतनी बड़ी क्षति के बावजूद परिवार ने जिस धैर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, वो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है. ऐसी परिस्थितियों में भी उनका हौसला हमें जीवन में आगे बढ़ने की सीख देता है.”

    विनय के नाम पर संस्थान की मांग पर आश्वासन: परिवार की ओर से विनय नरवाल के नाम पर सरकारी संस्थान खोलने की मांग पर उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इस विषय पर पहले भी चर्चा हो चुकी है और इसे आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बारे में मुख्यमंत्री से बात कर उचित कदम उठाए जाएंगे.

    शहीद दर्जे पर दिया संतुलित जवाब: विनय नरवाल को अभी तक आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा न मिलने के सवाल पर हरविंदर कल्याण ने कहा कि ये एक नीतिगत विषय है, जिस पर राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय होते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि समाज में विनय को जो सम्मान मिला है, वो किसी भी दर्जे से कहीं अधिक ऊंचा है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Rohtak News: HIV पॉजिटिव पति ने पत्नी को नाखून से खरोंचा, संक्रमण फैलाने की कोशिश का आरोप; पुलिस ने दर्ज की FIR

    Palwal News: पलवल में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप; भड़के नेताओं ने सरकार को घेरा

    Haryana Civic Polls: रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका के लिए बीजेपी उम्मीदवार घोषित, देखें किसे मिला प्रधान पद का टिकट

    Haryana Civic Polls 2026: इनेलो ने घोषित किए मेयर पद के उम्मीदवार, सोनीपत और पंचकूला के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

    Sonipat Politics: सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

    नर्सिंग ऑफिसर की मौत का खुला राज! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई मौत की असली वजह

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.