केरल के त्रिशूर में मंगलवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट मुंडाथिकोड स्थित पटाखा (massive blast in firecracker unit) यूनिट में हुआ. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
massive blast in firecracker unit – बता दें कि ‘त्रिशूर पूरम’ की तैयारियों के बीच ये हादसा हुआ. त्रिशूर पूरम केरल का सबसे भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है, जिसे ‘पूरमों की जननी’ कहा जाता है. यह त्रिशूर के वड़क्कूनाथन मंदिर में मलयालम महीने ‘मेदम’ (अप्रैल-मई) में मनाया जाता है.
छह लोगों की मौत, मची अफरातफरी
‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव में आतिशबाजी के लिए पटाखे आए हुए थे. तिरुवंबडी डिवीजन में एक शेड के अंदर ये पटाखे रखे थे. मंगलवार को अचानक से इन पटाखों में आग लग गई. देखते ही देखते पटाखे फूटने लगे. चूंकि ‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे तो मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं पटाखे की चपेट में आने से 6 लोगों की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
8 घायलों की हालत गंंभीर
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने एक-एक कर घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. कुल 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य 22 घायलों को विभिन्न अस्पताल में भेजा गया. त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 घायलों में 8 की हालत गंभीर है.


