एक बड़ी खबर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सामने आई है. साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की दूसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा इलाका काले धुएं की मोटी परत से ढक गया. शुरुआती जांच में (fire in Kolkata’s hospital) आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आग दूसरी मंजिल पर लगी थी, जो चारों तरफ से शीशे से ढकी हुई थी. धुएं के कारण अंदर फंसे मरीजों और उनके तीमारदारों का दम घुटने लगा.
इसे भी पढ़ें – भारत में ‘जहरीला पानी’ भेज रहा पाकिस्तान, पंजाब के सीमावर्ती गांवों में फैला कैंसर और चर्म रोग
अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के रिश्तेदारों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि भागने का रास्ता नहीं मिल रहा था. आनन-फानन में अस्पताल की दूसरी मंजिल के शीशे तोड़े गए, ताकि मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके. कुछ लोग हाथों में सलाइन (खारा पानी) की बोतलें पकड़े हुए ही जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे.
इसे भी पढ़ें – बंगाल के गोसाबा में टीएमसी कार्यकर्ता को मारी गोली, घर लौटते समय हुआ हमला; भाजपा पर लगा आरोप
fire in Kolkata’s hospital – मौके पर मौजूद मरीजों के रिश्तेदारों ने दमकल विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंचीं, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई. दमकल कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों और अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी थी. फिलहाल दो दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम युद्धस्तर पर जारी है.


