पश्चिम बंगाल चुनाव में महज चंद रोज ही बचे हैं, लेकिन उससे पहले ही बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार झड़पों की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच रविवार देर रात एक TMC के कार्यकर्ता (TMC worker shot in Gosaba) पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल कार्यकर्ता का पहचान दिव्येंदु गायेन के रूप में हुई है. TMC के नेताओं ने हमले के पीछे बीजेपी का हाथ होने का आरोप लगाया है.
TMC worker shot in Gosaba – यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे दक्षिण 24 परगना के गोसाबा के शंभूनगर ग्राम पंचायत के भूपेंद्रपुर इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक दिव्येंदु गायेन पार्टी का काम खत्म कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी. गोली उनके दाहिने जांघ में लगी, जिससे वे सड़क किनारे गिर पड़े.
इसे भी पढ़ें – “मुझे झालमुड़ी खिलाओ…” बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक का स्वाद
इस बीच घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दिव्येंदु को तुरंत उठाया और उन्हें इलाज के लिए कैनिंग सब-डिविजनल अस्पताल पहुंचाया. जहां वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कोलकाता के चित्तरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है.
TMC ने बीजेपी पर लगाया हमले का आरोप
इस हमले के बाद TMCनेताओं ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यह हमला राजनीतिक साजिश के तहत किया गया है. हालांकि बीजेपी की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.


