Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Best Fabrics for Summer: गर्मी में भी रहना है कूल? ट्राई करें ये 5 सबसे हल्के और ठंडे फैब्रिक, पसीने की छुट्टी कर देंगे ये कपड़े
    • ‘मैंने कांड कर दिया है, अब मरने वाला हूं…’, IRS की बेटी का कत्ल कर राहुल ने किसे किया था आखिरी फोन? रोंगटे खड़े कर देगा खुलासा
    • इंसानियत शर्मसार! सब्जी बेच रही महिला पर किसी ने फेंका चावल का खौलता पानी; चेहरा, गर्दन और पीठ बुरी तरह झुलसे
    • Harbhajan Singh Security: हरभजन सिंह को केंद्र ने दी CRPF की सुरक्षा, मान सरकार ने वापस ली थी सिक्योरिटी; जानें क्यों बढ़ा खतरा?
    • लखनऊ में ‘फॉर्च्यूनर’ का मौत वाला तांडव! पहले स्कूटी को उड़ाया, फिर फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को रौंदा; 1 की मौत
    • Yuvraj Mehta Case: मौत के 100 दिन बाद बड़ा खुलासा! SIT रिपोर्ट ने खोली नोएडा पुलिस की पोल, 3 बड़े अधिकारी सस्पेंड
    • झांसी यूनिवर्सिटी कैंपस में थार का तांडव! पूर्व रजिस्ट्रार को बेरहमी से रौंदा, मौके पर ही मौत; कैंपस में मचा हड़कंप
    • Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, मई तक तैयार होगा रावी पुल; वंदे भारत और जम्मू मेल भरेंगी फर्राटा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, April 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, रांची के 96 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई JPSC प्रारंभिक परीक्षा, रांची के 96 केंद्रों पर शांतिपूर्ण आयोजन

    April 19, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    JPSC Prelims 2025
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ राजधानी रांची के 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई. दो पालियों में आयोजित यह परीक्षा शाम 5 बजे समाप्त हो गई. प्रशासन (JPSC Prelims 2025) की सख्ती और सुव्यवस्थित तैयारियों के कारण पूरे दिन परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन का माहौल देखने को मिला.

    JPSC Prelims 2025 – परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई. सुबह 8:00 बजे से ही अभ्यर्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था. प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई, जिसके बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई. बिना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया.

    प्रशासन रहा पूरी तरह से सतर्क

    परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. सभी परीक्षा केंद्रों के 100 से 200 मीटर के दायरे को निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था, जहां मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा. नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी. केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.

    आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम

    सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी. वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर पूरे परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की गई. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि परीक्षा हर हाल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए.

     

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल

    निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक; फीस, ड्रेस और किताबों में पारदर्शिता अनिवार्य, नियम तोड़ने पर रद्द होगी मान्यता

    अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान

    अंतरजातीय विवाह पर दूल्हे के पिता की हत्या, बिहार से मुख्य शूटर गिरफ्तार

    25 अप्रैल को बीजेपी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, मोरहाबादी से मेन रोड तक निकलेगा आक्रोश मार्च

    रांची के ओरिएंट क्राफ्ट में महिला कर्मियों का हंगामा, 2 महीने से वेतन नहीं मिलने पर फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.