Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सीएम धामी के कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की साजिश का खुलासा, तांत्रिक समेत चार लोग हिरासत में

    सीएम धामी के कैबिनेट मंत्री को जान से मारने की साजिश का खुलासा, तांत्रिक समेत चार लोग हिरासत में

    October 10, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट मंत्री (Dhami’s Cabinet Minister) को जान से मारने की साजिश रची गई है। उत्तराखंड के गन्ना विकास एवं पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस षडॺंत्र में तांत्रिक समेत चार लोग शामिल हैं। मुख्य आरोपी ने तांत्रिक को साढ़े पांच लाख रुपये एडवांस दे डाले।इसके बाद आरोपी, मंत्री के आवास पर मंडराने लगे। समय रहते कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को इसकी भनक लग गई व षडॺंत्रकारियों के खतरनाक मंसूबे विफल हो गए। मंत्री के सितारगंज प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल की मौत से गांव में पसरा मातम, जल समाधि से दी गयी अंतिम विदाई

     कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश चार महीने पूर्व हल्द्वानी जेल में रची गई थी। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र में सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में हीरा सिंह निवासी कोटा फार्म, सितारगंज के खिलाफ मुकदमा हुआ था। पुलिस ने हीरा सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से 13 अप्रैल को उसे हल्द्वानी जेल भेज दिया गया था। हीरा सिंह अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था।

    हीरा की मुलाकात बहेड़ी निवासी सतनाम सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों ने मंत्री को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। जमानत पर छूटने के बाद प्लान के अनुसार, हीरा सिंह ने सतनाम के परिचित सितारगंज निवासी हरभजन सिंह से मुलाकात की। जिसने हीरा सिंह को किच्छा निवासी तांत्रिक मो.अजीज उर्फ गुड्डू से मिलवाया। हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री को वश में करने या रास्ते से हटा देने के लिए तांत्रिक को एडवांस के तौर पर करीब 5.50 लाख रुपये भी दे दिये।

    इसे भी पढ़ें – बर्फ में दबकर दम घुटने से हुई मौत, अब तक 26 पर्वतारोहियों के शव बरामद

    आरोपियों ने षडॺंत्र को अंजाम देने के लिए मंत्री के आवास की रेकी भी की। हीरा सिंह तीन दिन पहले एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर पहुंचा था। उसने मंत्री से रोजगार के मुद्दे पर बात भी की थी। मंत्री ने हीरा के अपने आवास पर आने की पुष्टि की। बताया जाता है कि सतनाम भी इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर है। उसके भी एक अक्तूबर से सितारगंज में ही होने की जानकारी मिल रही है।

    जानकारी इस बीच मंत्री के कुछ करीबी लोगों को संदिग्ध गतिविधियों को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने इसकी पड़ताल की तो उन्हें मंत्री के खिलाफ षडॺंत्र रचे जाने की भनक लग गई।तीन अक्तूबर से कैबिनेट मंत्री बहुगुणा अपने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के दौरे पर थे। इसी दौरान मंत्री के एक शुभचिंतक ने उन्हें, उनकी हत्या की साजिश रचे जाने की जानकारी दी थी। इस पर मंत्री ने शनिवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने रातोंरात जांच शुरू कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

    इसे भी पढ़ें – ब्लॉगर बॉबी कटारिया ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में किया सरेंडर,जमानत मिली

    Dhami’s Cabinet Minister -कैबिनेट मंत्री के सितारगंज प्रतिनिधि उमाशंकर द्विवेदी उर्फ दुबे की तहरीर के आधार पर रविवार को पुलिस ने हीरा सिंह निवासी कोटा फार्म, सितारगंज, सतनाम सिंह निवासी सिरसा फार्म बहेड़ी (उत्तर प्रदेश), हरभजन सिंह निवासी सितारगंज और किच्छा निवासी तांत्रिक मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू के खिलाफ धारा 115, 120बी, 121ए, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.