लुधियाना : आम आदमी पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले युवा नेता हरीश बाहरी ने शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया है। यही (AAP got a big blow) नहीं इसके अलावा कई अन्य अकाली दल में शामिल हुए हैं।
इस दौरान उनके साथ ही शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने वालों में गगनदीप संधू (शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), टोनी बख्शी (समाज सेवी), हरबंस सिंह, नितिन कुमार, विक्रम सिंह, तलविंदर सिंह, विक्रममंडी, हीरा नञ्चल, अश्विंदर सिंह, मुनीष सचदेवा, अमित अरोड़ा, नवी, प्रिय करतार, हरविंदर नन्नू, सरबजीत सनी, रोशन के नाम सामने आए हैं।
AAP got a big blow – आपको बता दें कि, आज सुबह ही हरीश बाहरी ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। साल जून में हुए हल्का वेस्ट उपचुनाव के दौरान हरीश बाहरी भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए युवा नेता हरीश बाहरी ने महज 9 महीने के भीतर ही पार्टी को अलविदा कह दिया है। अब वह अकाली दल में शामिल हो गए हैं।

