उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने बदायूं के एक स्मैक तस्कर को (black empire of smack) गिरफ्तार कर उसके पास से ढाई किलो से ज्यादा स्मैक पाउडर बरामद किया है. पकड़ा गया आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में शामिल बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
black empire of smack – एएनटीएफ की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने एक रिश्तेदार के साथ स्मैक लेकर जा रहा था, लेकिन कार्रवाई के दौरान उसका साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया. पुलिस अब उसकी भी तलाश कर रही है.
इसे भी पढ़ें – ‘धर्म’ पर संग्राम! रेस्टोरेंट में नॉनवेज खाते दिखे महंत? वायरल वीडियो के बाद भड़की भीड़ ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा
एएनटीएफ टीम के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी गांव का रहने वाला शोभित गुप्ता स्मैक की बड़ी खेप लेकर बरेली की तरफ आ रहा है. सूचना मिलते ही टीम सक्रिय हो गई और बरेली-बदायूं हाईवे पर नजर रखनी शुरू कर दी.
पुलिस टीम ने रोंधी गांव जाने वाले मार्ग के पास घेराबंदी कर दी. कुछ देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचा तो पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके पास से 2.645 किलो स्मैक पाउडर बरामद हुआ. इतनी बड़ी मात्रा में स्मैक मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया.


