Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला दिवस पर वनाथी श्रीनिवासन ने चेन्नई की मधु सरन को किया सम्मानित
    • बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का ‘मास्टरप्लान’: 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति
    • आतंकी घुसपैठ का खतरा : सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया ‘हाई अलर्ट’
    • ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था…’, शादी के 4 महीने बाद ही शहबाज ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • झारखंड में भी ‘शीश महल’ पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की राह पर हैं CM?
    • उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योजना
    • ‘फांसी घर’ विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक उड़ा रही सरकार
    • दिल्ली : उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इलाके में तनाव
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबली

    पंजाब सरपंच हत्याकांड में बड़ा खुलासा: मृतक की बेटी ने AAP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, मची सियासी खलबली

    March 6, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    big revelation in sarpanch murder case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मोगा: मोगा के बाघा पुराना में हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते (big revelation in sarpanch murder case) हुए बाघा पुराना से आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

    big revelation in sarpanch murder case – खैहरा द्वारा सांझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रही एक महिला ने विधायक और उनके साथियों पर हैप्पी सरपंच की हत्या करवाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर सुखपाल सिंह खैहरा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा है कि क्या सरकार और पुलिस प्रशासन में अपने ही विधायक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत है। खैहरा ने पंजाब पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या पुलिस केवल आम आदमी पार्टी के विरोधियों को निशाना बनाने के लिए रह गई है या फिर सत्ताधारी दल के नेताओं पर लगे इन गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होगी। फिलहाल इन आरोपों ने प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है।

    वीडियो में क्या कह रही है महिला
    वीडियो में रोते हुए दिखाई दे रही महिला कहती है कि हत्या किए गए सरपंच हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी ने उसकी इज्जत बचाई थी। महिला ने सरवण बराड़ नामक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि विधायक अपने लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उसने बताया कि उसे फोन पर लगातार धमकियां मिलती रही हैं कि उसे मार दिया जाएगा। महिला ने यह भी कहा कि अगर वह या हैप्पी कहीं मिल गए तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। महिला ने बताया कि उसकी हैप्पी से एक दिन पहले ही बात हुई थी। उसने कहा कि हैप्पी उसे नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालकर लाया था। महिला के मुताबिक, हैप्पी उस दिन बाघा पुराना अपने बच्चों की दवा लेने आया हुआ था। महिला ने बताया कि वह हैप्पी की पत्नी की दोस्त थी, जिसके कारण उसका हैप्पी से संपर्क हुआ था। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने हैप्पी की हत्या करवा कर बहुत गलत किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    छुट्टी पर आए फौजी ने मां-बाप पर ढाया कहर: पिता को गोली मारी, मां को अधमरा होने तक पीटा; आरोपी गिरफ्तार

    राज्यपाल VS विपक्ष: पंजाब विधानसभा में कांग्रेस का हाई वोल्टेज ड्रामा, राज्यपाल के संबोधन को बीच में ही रोका

    मोनीप्रीत से नैंसी ग्रेवाल बनी यूट्यूबर की हत्या, निहंग सिखों से क्या था विवाद? गैंगस्टर अर्श डल्ला ने ली जिम्मेदारी

    हनीट्रैप गिरोह का बड़ा पर्दाफाश: महिला और पूर्व सरपंच गिरफ्तार, बड़े चेहरों को फंसाने की थी तैयारी

    शहर में सनसनीखेज डकैती: हथियारबंद बदमाशों ने सराफ के घर मचाया कोहराम, 3 करोड़ की लूट से पुलिस महकमे में हड़कंप

    रणजीत सिंह एनकाउंटर में नया मोड़: बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोल दिया मोर्चा, हाई कोर्ट से की मामले की न्यायिक जांच की अपील

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.