लुधियाना ; विदेश भेजने के नाम पर मासूम लोगों को ठगने वाले (pigeon catchers big game) कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताज़ा मामला लुधियाना से सामने आया है, जहां एक युवक को अमेरिका भेजने का झांसा देकर शातिर ठगों ने उसके परिवार से लाखों रुपये डकार लिए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ साजिश रचने और धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी न्यू शक्ति नगर का इंद्रजीत सिंह है और उसका साथी अजीत सिंह है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में गुरदयाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने हममशवरा होकर उसके लड़के दिलप्रीत सिंह को सुनहरे भविष्य के सपने दिखाए। आरोपियों ने दावा किया था कि वे दिलप्रीत को सुरक्षित तरीके से अमेरिका पहुंचा देंगे और वहां उसे अच्छी नौकरी भी दिलवाएंगे। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की बातों पर भरोसा करते हुए अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए किस्तों में कुल 15 लाख रुपये की मोटी रकम थमा दी। रुपये वसूलने के बाद आरोपियों ने न तो दिलप्रीत को विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।
pigeon catchers big game – जब पीड़ित परिवार ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करने लगे और अंत में उन्हें जान से मारने की धमकियां देने लगे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को गुहार लगाई। लंबी चली जांच के बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


