गुजरात के वडोदरा जिले से एक एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की ने पुलिस की डायल-112 गाड़ी पर चढ़कर जमकर हंगामा काटा. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी लड़की की काउंसलिंग कर रही हैं. साथ ही (high voltage drama) उसके हंगामे करने की वजह को लेकर भी पूछताछ की जा रही है. आमतौर पर इस तरह की घटनाएं दिल्ली और गुरुग्राम जैसे शहरों में देखने को मिलती रही हैं.
वडोदरा शहर का एक वीडियो इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवती ने शहर के मकरपुरा GIDC इलाके में महादेव मंदिर सामने पहले तो पुलिस की जनरक्षक यानी DIAL 112 गाड़ी को रोका और फिर उसके बोनट में बैठ गई. इसके बाद उसने हंगामा करना शुरू कर दिया. डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार युवती को नीचे आने के लिए कहता रहे, लेकिन वह बता मानने को तैयार नहीं थी.
high voltage drama – इस पूरे घटनाक्रम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, लड़की के नशे में होने की संभावना जताई जा रही है. दावा तो यह भी किया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी से विवाद हो गया था. इस कारण उसने पब्लिक प्लेस में बवाल काटा. घटना के बाद पुलिस युवती जैसे-तैसे समझा बुझाकर अपने साथ ले गई. वडोदरा पुलिस की महिला अधिकारी हंगामा करने वाली युवती की काउंसलिंग कर रही हैं.

