मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी की जहर खाने से मौत हो गई. घटना कैंट थाना क्षेत्र की रशीद कॉलोनी की है. जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय गणेश रजक का अपने ही पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से (two lives ended) करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. लड़की आठवीं कक्षा में पढ़ती थी.
रविवार शाम करीब 6 बजे जब लड़की की मां और भाई घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि वह उल्टियां कर रही है और उसकी हालत गंभीर है. घबराए परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में इलाज के बाद कुछ समय के लिए लड़की की हालत स्थिर हुई और वह सो गई, लेकिन रात करीब 9:30 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें – ‘मौत’ का नया नुस्खा! रजनीगंधा के पैकेट में MD ड्रग मिलाकर बेच रहा था गिरोह, दो सौदागर गिरफ्तार
इसी दौरान यह भी सामने आया कि लड़की के साथ गणेश ने भी जहर खाया था. जब लड़की अस्पताल में भर्ती थी, तब गणेश भी वहां पहुंचा था, लेकिन जैसे ही उसे प्रेमिका की मौत की जानकारी मिली, वह अस्पताल से फरार हो गया.
two lives ended – सोमवार सुबह गणेश का शव रशीद कॉलोनी में ही संदिग्ध हालत में पड़ा मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जांच में जहर खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

