बिहार के बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी. आरोपी करण कुमार (game of fake SIR is over) को गिरफ्तार किया गया है, जो अपने आप को डीएसपी बताकर ठगी करता था.
दरअसल, आरोपी करण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयास कर रही थी. शुक्रवार को तेघरा थाने की पुलिस को इस मामले में सफलता मिली. आरोप है कि करण कुमार फर्जी डीएसपी बनकर ठगी का काम करता था और अपने आप को पहले एसआई और औरंगाबाद जिले में पोस्टेड बताता था. करण कुमार पर तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनाहारा के रहने वाले अभिषेक कुमार ने मामला दर्ज करवाया था.
इसे भी पढ़ें – तेज प्रताप यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक! डिप्टी CM को लिखा पत्र, अब थाने तक पहुंचा मामला
अभिषेक कुमार ने शिकायत में बताया था कि दरोगा बहाली के नाम पर उनसे चेक, ऑनलाइन पेमेंट और अन्य माध्यमों से करण कुमार ने 19 लाख 40000 रुपए लिए थे. अभिषेक कुमार के मुताबिक यात्रा के दौरान उनकी मुलाकात करण कुमार से एक लाइन होटल पर हुई थी, जिस वक्त वह एक दरोगा की वर्दी में बाइक पर सवार था और बातचीत में उन्होंने अभिषेक कुमार के बेरोजगारी का फायदा उठाते हुए उसे दरोगा बहाली में उत्तीर्ण करने का लालच दिया. फिर धीरे-धीरे बड़ी रकम उससे वसूली.
game of fake SIR is over – इसके बाद करण कुमार ने अभिषेक कुमार का मोबाइल फोन उठाना बंद कर दिया था. फिर अचानक से उनकी मुलाकात एक बार फिर गौरा के पास करण कुमार से हुई, जहां करण कुमार ने अभिषेक कुमार के साथ गाली गलौज की और जाति सूचक गाली भी दी थी. इस मामले के बाद अभिषेक कुमार ने करण कुमार के खिलाफ तेघरा थाने में ठगी और मानसिक प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था.

