जालंधर : जालंधर के गांव कंगनीवाल में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले ही 84 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंच गए। बुजुर्ग मतदाता ने बताया कि उन्हें वोटिंग को लेकर काफी उत्सुकता थी, इसलिए वे सबसे पहले मतदान (voting process begins) करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि मतदान करने से देश का विकास होता है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर समय पर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।
इसे भी पढ़ें – AAP सरकार लाई बदलाव: सांसद संत सीचेवाल की अगुवाई में बुड्ढा दरिया बना जीवंत
voting process begins – आज जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव पूरी तरह से बैलेट पेपर से हो रहे हैं। इस बार चुनावी मुकाबला न सिर्फ उम्मीदवारों के बीच दिलचस्प होने वाला है, बल्कि बैलेट पेपर पर छपे चुनाव निशान भी वोटरों के बीच खास चर्चा का विषय बने हुए हैं। 21 जिला परिषद और 11 पंचायत समिति के कुल 188 जोन के लिए कुल 1209 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां जिले के 830669 वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस चुनावी जंग में कुल 669 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला वोटर करेंगे। जानकारी के अनुसार जालंधर में सभी 1209 पोलिंग बूथ पर अब तक 7.1 प्रतिशत मतदान हुआ है।


