धनबाद : जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. उन्होंने चेतावनी (ultimatum to municipal corporation) दी कि अगर 48 घंटे के अंदर उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो वे नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना देंगे और अगर फिर भी विचार नहीं किया गया, तो वे अगले 48 घंटे के अंदर नगर निगम आयुक्त के चैंबर के बाहर धरना देंगे.
इसे भी पढ़ें – अलका लांबा का भाजपा और चुनाव आयोग पर जोरदार हमला, बोलीं – सड़क से संसद तक लड़ाई रहेगी जारी
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वे पिछले छह साल से धनबाद की प्रमुख सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम और राज्य सरकार ACB जांच का हवाला देकर लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास नहीं चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार को जनता की कोई चिंता नहीं है, इसलिए धनबाद में विकास के सभी काम रुके हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा में पारा टीचर हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार
ultimatum to municipal corporation – विधायक ने कहा कि धनबाद नगर निगम इलाके में कई प्रमुख सड़कों की हालत बहुत खराब है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि बरटांड़, पंडित क्लिनिक रोड, राजकीय पॉलिटेक्निक से पांडरपाला, गांधी नगर, सब्जी बागान सड़क, डीएस कॉलोनी सड़क, माडा कॉलोनी सड़क, विनोद नगर सड़क, मनईटांड़, गोल बिल्डिंग से छठ तालाब होते हुए भोक्ता मेला मार्ग से पथराकुल्ही सड़क समेत अन्य जर्जर सड़कों का निर्माण अविलंब शुरू किया जाए.

