Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर
    • Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला
    • MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें
    • फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में मिलेगी छूट
    • Hooghly News: श्रीरामपुर में TMC विधायक कुणाल घोष की कार पर हमला, ममता बनर्जी ने BJP को घेरा
    • Rajasthan Politics: अयोध्या के बाद अब खाटूश्यामजी में भी हारी भाजपा, कांग्रेस ने दर्ज की रोमांचक जीत
    • कर्ज और सट्टे में डूबे बेटे ने नौकर को दिए थे 6 लाख रुपये, पुलिस खुलासे में चौंकाने वाला सच आया सामने
    • समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का होगा विस्तार, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी !

    विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट का होगा विस्तार, कई मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी !

    April 29, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य की शिवराज सरकार जल्द कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेताओं ने दिल्ली में इसे लेकर एक बैठक की है। बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और विभिन्न आयोगों के अध्यक्षों के पदों को लेकर चर्चा की गई है।सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश भाजपा महासचिव हितानंद, भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इस बैठक में शामिल हुए। यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष के आवास पर हुई और इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी शामिल हुए।

    इसे भी पढ़ें – सामूहिक विवाह सम्मेलन : बग्गी में निकली 11 दूल्हों की बारात, शहरवासी बने बाराती

    Cabinet Expansion – आपको बता दें कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में 31 मंत्री हैं और अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिंडल में अनुसूचित जनजाति को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए पार्टी दो एसटी नेताओं सुलोचना रावत और गौरी शंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। आदिवासी नेता रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे और जोबट विधानसभा से उपचुनाव जीता था। माना जा रहा है कि उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया जा रहा है। वहीं बिसेन कैबिनेट रैंक के साथ ओबीसी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं। गोविंद सिंह राजपूत जैसे कुछ मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग हैं। इनसे कुछ विभाग वापस लेकर नए मंत्रियों की नियुक्ति की जा सकती है।

    इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : कमलनाथ का नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा, गोविंद सिंह को मिली कमान

    कुछ मंत्रियों के पोर्टफोलियो में बदलाव भी किया जा सकता है, जबकि एक या दो मंत्रियों को मंत्री पद से हाथ भी धोना पड़ सकता है। बैठक में विभिन्न राज्य आयोगों में खाली पदों को लेकर भी चर्चा की गई और जल्द ही इन पदों पर भी राजनीतिक नियुक्तियां की जाएंगी। बैठक में आने वाले समय में खाली होने वाली तीन राज्यसभा सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। भाजपा इसमें से दो सीटें जीत सकती है और पार्टी ने एक सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा भेजने का फैसला पहले ही कर लिया है। दूसरी सीट को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि इस सीट से पार्टी अनुसूचित जाति के किसी नेता को चुनावी मैदान में उतार सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

    Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला

    MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी बातें

    Dhar News: बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बागेड़ी डैम में डूबने से 3 युवकों की मौत

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— ‘गांधीवादी अफसरों को नोट दिखते ही मारते हैं ठप्पा’

    बॉम्बार्डियर के बाद अब आ रहा है एयरबस ACH 160 हेलीकॉप्टर; एमपी में हर विधानसभा में बनेगा हेलीपैड

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.