Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दलीप ट्रॉफी 2026: नॉर्थ जोन टीम का ऐलान! 24 साल के कन्हैया वाधवान को कप्तानी, आयुष बडोनी बने उपकप्तान
    • दुबले लुक पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी: भाई सोहेल संग शो में बताया फिटनेस का राज, 16 किलो वेट लॉस से चौंकाया
    • पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: वरिष्ठ IFS अधिकारी विश्वेश नेगी ईरान में नए राजदूत नियुक्त
    • FSSAI के कड़े रुख के आगे झुकी पेप्सिको: स्टिंग की बोतलों और कैन से हटाया ‘Energy’ शब्द, जानें क्या है नया नियम
    • WhatsApp ने अचानक बंद किए हजारों अकाउंट्स! 24 घंटे के रिव्यू का सच, जानें बैन से बचने और अकाउंट अनबैन करने के तरीके
    • सावन में क्यों खास है हरिद्वार का कनखल? स्वामी कैलाशानंद गिरि से जानें सती के मायके और महादेव के ससुराल की महिमा
    • शिशु के लिए अमृत है मां का पहला पीला दूध (Colostrum): एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद से जानें स्तनपान के 5 बड़े फायदे
    • मध्य प्रदेश में AI से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू का नया अध्याय: सिवनी में 60 वनकर्मियों और 3 हाथियों ने ऐसे पकड़ा 240 किलो का बाघ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, August 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी’ विवादित बयान बना मुसीबत, गिरफ्तार हो सकते हैं सपा विधायक शहजिल इस्लाम

    ‘बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी’ विवादित बयान बना मुसीबत, गिरफ्तार हो सकते हैं सपा विधायक शहजिल इस्लाम

    April 22, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बरेली : अदालत ने विवादित बयान को लेकर भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) की अग्रिम जमानत की अर्जी ठुकरा दी है। शहजिल इस्लाम (Shazil Islam) पर दर्ज एफआईआर से राहत पाने के लिए दायर याचिका की सुनवाई करते हुए स्थानीय अदालत ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है, इससे विधायक की मुसीबत बढ़ती नजर आ रही हैं।

    इसे भी पढ़ें – ग्राम पंचायतों में ओपन जिम खोलेगी योगी सरकार, खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन के तहत युवाओं के सपने होंगे साकार

    एकअप्रैल को समाजवादी पार्टी से जीते हुए विधायकों के लिए आकाशपुरम में सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना की ओर से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान सपा विधायक शहजिल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ”पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में सीएम योगी ने बहुत उल्टा सीधा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी और अशोभनीय शब्द प्रयोग किये थे लेकिन अब विपक्ष में हम लोगों की अच्छी संख्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो आज अगर सीएम होने के नाते वह सदन में अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप नहीं बैठेंगे।

    विधायक शहजिल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा, ”हाथोंहाथ जवाब देने का काम करेंगे क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया है कि हम समाजवादी पार्टी के लोग सड़कों पर भी लड़ाई लड़ेंगे और सदन के अंदर भी सरकार से लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। परेशान होने और निराश होने की जरूरत जरूरत नहीं है। वो दिन चले गए जब उनकी तानाशाही चलती थी। अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है। हमारी बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी।

    इसे भी पढ़ें – सीतापुर जेल में आजम खान से मिले शिवपाल, अलग राजनीतिक खिचड़ी पकाने के कयास

    विधायक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोला और पुलिस अधीक्षक नगर रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वाहिनी द्वारा दी गई तहरीर पर 04 अप्रैल में थाना बारादरी ने एफआईआर दर्ज कर ली। भोजीपुरा से विधायक शहजिल और सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना और अन्य पर धारा 153 ए , 504 और 506 के तहत जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी अनुज वर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज हुआ था।

    विधायक ने अपने ऊपर दर्ज एफआईआर राजनीतिक साजिश बताते हुए उन्होंने जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई। जिला जज ने इसकी सुनवाई के लिए एडीजे प्रथम नामित किया शुक्रवार दोपहर सक्षम न्यायालय ने सुनवाई करते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सहारनपुर: 4 करोड़ के मकान का थमाया 22 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स! 12 करोड़ वाटर टैक्स का नोटिस देख उड़े सपा नेता के होश

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी नई SIT आज से शुरू करेगी जांच, SBI लॉकर पहुंचे ट्रस्ट महासचिव

    प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

    “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

    जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं ‘प्रतीक्षा’: सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया विवाह

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.