Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1 करोड़ नौकरियां देने का दावा
    • रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग पर 6, 7 और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव
    • गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— ‘परिजनों से पुलिस का रवैया असंवेदनशील’
    • भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़ी
    • संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी चकल्लस
    • श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों भक्त बनाते हैं प्रभु को ‘बिजनेस पार्टनर’
    • संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के मुचलके पर किया पाबंद
    • बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का रहस्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सीतापुर जेल में आजम खान से मिले शिवपाल, अलग राजनीतिक खिचड़ी पकाने के कयास

    सीतापुर जेल में आजम खान से मिले शिवपाल, अलग राजनीतिक खिचड़ी पकाने के कयास

    April 22, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद पूर्व मंत्री और सपा विधायक आजम खान से मिलने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव जेल (Shivpal Met Azam) पहुंचे हैं। आजम और शिवपाल की मुलाकात में आगे की रणनीति तय होगी। क्या सपा के साथ रहना है या किसी और प्लान के तहत राजनीति करनी है यह तय होगा। वहीं सियासी गलियारों में आजम और शिवपाल की मुलाकात को लेकर अलग राजनीतिक खिचड़ी पकाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में बड़े घोटालों की जांच के लिए बनेगा कानून, सीबीआई की तर्ज पर काम करेगी एसआईटी

    Shivpal Met Azam – अखिलेश से चल रही नाराजगी के बीच शिवपाल यादव शुक्रवार की सुबह सीतापुर जेल में बंद सपा नेता मोहम्मद आजम खान से मिलने पहुंचे। शुक्रवार को सुबह 9.45 शिवपाल यादव जेल पहुंच गए। 10.50 बजे तक उनसे बातचीत होती रही अभी वह जेल के अंदर हैं। और बातचीत कर रहे हैं। शुक्रवार को मुलाकातियों का दिन होने की वजह से शिवापाल यादव ने शुक्रवार को चुना है। वैसे एक सप्ताह पूर्व ही शिवपाल के आने के कयास लग रहे थे। उनके जेल पहुंचते ही पूरा अमला लग गया।

    समाजवादी पार्टी में आजकल अखिलेश यादव से एक तरफ आजम खान सहित कई मुस्लिम नेता नाराज चल रहे हैं तो दूसरी तरफ चाचा शिवपाल सिंह यादव से भी सियासी रार छिड़ी हुई है। इस बीच बुधवार को रालोद अध्‍यक्ष जयंत चौधरी ने रामपुर में आजम खान के परिवार से मुलाकात की। इस पर गुरुवार को शिवपाल सिंह यादव ने कहा, ‘राजनीति में शिष्‍टाचार भेंट होती रहती हैं और होनी भी चाहिए। हम भी कहीं न कहीं अब बहुत जल्‍दी उनसे भेंट करना चाहेंगे। वैसे तो उनका परिवार लगातार हमारे सम्‍पर्क में है और शीघ्र ही हम भी कोशिश करेंगे कि आजम भाई से मुलाकात करें।

    इसे भी पढ़ें – सपा में बगावत के स्वर बुलंद, स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद ने दिया इस्तीफा

    अखिलेश यादव व शिवपाल के नए रुख से दोनों की राहें जुदा होती नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि सपा नहीं चाहती कि शिवपाल यादव पार्टी में बने रहें और शिवपाल भी यहां से बाहर निकलने की वजह ढूंढ रहे हैं। उनके लिए सबसे मुफीद यही है कि सपा उनको निष्कासित कर दे। शिवपाल यादव  ने गुरुवार को सपा मुखिया पर पलटवार कर अपने इरादे जता दिए हैं। वह खुद पार्टी छोड़ने के मूड में नहीं हैं। इससे उनकी विधायकी पर संकट आ सकता है। इसलिए उन्होंने खुद ही कह दिया कि सपा चाहे तो उन्हें निकाल दे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के मुचलके पर किया पाबंद

    कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथराव; जांच में जुटी पुलिस

    प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

    “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

    जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं ‘प्रतीक्षा’: सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया विवाह

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.