मैसेजिंग और चैटिंग के लिए हम खूब व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अक्सर हम ऐसी स्थिति में पड़ जाते हैं जब किसी अनजान नंबर पर तुरंत मैसेज भेजना होता है. जैसे कि कई बार हमें डिलीवरी बॉय या अन्य किसी भी नए व्यक्ति को मैसेज करना पड़ जाता है. ऐसे में नंबर सेव करना एक भारी काम लगता है. लेकिन अब चिंता (WhatsApp Trick) की बात नहीं है. हम आपके लिए व्हाट्सएप की एक शानदार ट्रिक लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बिना नंबर सेव किए भी उस व्यक्ति को मैसेज कर सकते हैं.
कैसे करें बिना नंबर सेव किए WhatsApp मैसेज
अगर किसी नंबर पर WhatsApp मैसेज भेजना है और वह आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं है, तो पहले यह देखना जरूरी है कि वह नंबर WhatsApp पर मौजूद है या नहीं. अगर सामने वाला उस नंबर से WhatsApp चलाता है, तो आप सीधे चैट शुरू कर सकते हैं. इसके लिए नंबर को कॉपी करें या अपने पास लिखा हुआ नंबर रखें. इसके बाद WhatsApp में अपने ही नंबर की चैट खोलें और उसमें वह नंबर भेज दें. जैसे ही नंबर क्लिक करने योग्य हाइपरलिंक (WhatsApp Trick) में बदलता है, आप उस पर टैप करके चैट विंडो खोल सकते हैं और मैसेज टाइप करना शुरू कर सकते हैं.
1 मिनट में सीखें सबसे आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
-
- इस ट्रिक को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले नंबर कॉपी करें और WhatsApp खोलें.
-
- ऊपर दिए सर्च बार में My No या You टाइप करके अपनी ही चैट खोलें.
-
- वहां मैसेज बॉक्स में वह नंबर पेस्ट कर दें जिसे आप मैसेज करना चाहते हैं.
-
- नंबर भेजते ही वह ब्लू लिंक में बदल जाएगा, जिस पर क्लिक करते ही सामने वाले की प्रोफाइल और चैट विंडो खुल जाएगी.
-
- इसके बाद सीधे उस नंबर पर मैसेज भेजा जा सकता है.

