रीवा: रीवा में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े कई लोगों को कुचलते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्कार्पियो चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए. हादसे की (Scorpio became Yamraj) जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस के लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और जाम खाली कराया.
दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ कोठार गांव की है. शाम करीब 6 बजे एक स्कार्पियो कार छत्तीसगढ़ से प्रयागराज की तरफ जा रही थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियों जैसे ही गांव के समीप हाईवे पर पहुंची उसी दौरान एक साइकल सवार व्यक्ति सड़क पार करने लगा.
इसे भी पढ़ें – बारिश के बाद स्टाप डेम के गेट बंद करना भूला संसाधन विभाग, तेजी से खाली हाे रही सिंध नदी
Scorpio became Yamraj – साइकिल सवार के एकाएक हाइवे पर आ जाने और तेज रफ्तार वाहन होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवार को उड़ते हुए और आगे खड़े 6 अन्य लोगों को कुचलते हुए स्कॉर्पियो आगे जाकर एक खेत में बिजली के खंभे से टकरा गई.
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में रामनरेस साकेत, रंजना साकेत, रूचि साकेत (12) जो कि एक ही परिवार के थे. वहीं एक अन्य कमलेश सिंह की भी मौत हो गई. जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. कमलेश उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं. आसपास किसी के मौजूद न होने के कारण कुछ समय तक शव सड़क पर ही पड़े थे.

