Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मध्य प्रदेश में ‘ई-प्रवेश’ प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लिया प्रवेश
    • जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
    • “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा…”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर मौत
    • उज्जैन बनेगी देश की पहली ‘सर्प मित्र नगरी’: 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबियां
    • लांस नायक कमलजीत सिंह आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी, उसके प्रेमी और ससुर पर FIR दर्ज
    • वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यूज़ का आधिकारिक ऐलान, 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    • अली गोनी ने जैस्मीन भसीन के प्रपोजल को क्यों कर दिया था रिजेक्ट? रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में खोला 2 साल पुराना राज
    • नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यशपाल राणा ने लगाया भीतरघात का आरोप,भाजपा के बाद कांग्रेस में भी उठी आवाज

    यशपाल राणा ने लगाया भीतरघात का आरोप,भाजपा के बाद कांग्रेस में भी उठी आवाज

    March 28, 2022 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड में भाजपा के बाद अब कांग्रेस में भी भीतरघात को लेकर आवाजें उठने लगी हैं।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और रुड़की सीट से पार्टी प्रत्याशी रहे यशपाल राणा (Yashpal Rana)  ने कहा कि जनता के बीच रहकर वह जनहित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने चुनाव में मेरे साथ भीतरघात किया। हाईकमान को इस बारे में लिखित में दे दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सियासत शुरू, भाजपा-कांग्रेस आए आमने-सामने

    Yashpal Rana – पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक के कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि रुड़की की जनता ने उन्हें करीब 35 हजार वोट दिए। इसके लिए वह जनता का आभार जताते हैं। जहां गलती हुई उसे दूर किया जाएगा। जिसने साथ दिया उसका भी आभार जताया और जिसने वोट नहीं दिया उसके प्रति भी आभार व्यक्त किया गया।

    यशपाल राणा ने कहा कि जनता के बीच रहकर ही राजनैतिक व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि खुद को वरिष्ठ नेता बताने वाले कई लोग चुनाव में नहीं आए। वह दूसरी सीटों पर प्रचार के लिए गए।किसी भी पार्टी के लिए यह महत्वपूर्ण है कि उसके नेता और कार्यकर्ता अपना बूथ जिताएं। जो चुनावी राजनीती की बात करते हैं उन्हें पहले अपने वार्ड का चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि भितरघात करने वालों का नाम उन्होंने पार्टी हाईकमान को लिखित में दिया है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद, कौन बनेगा कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष ?

    चुनाव पार्टी का काम था, उनके पुत्र की शादी नहीं थी कि वह किसी को निमंत्रण देने जाते। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसके लिए मजबूती से काम किया जाएगा। कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चयन में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि यह विषय आलाकमान का है। भाजपा सरकार शपथ लेने के बाद अब तक मंत्रियों को विभाग तक नहीं बांट पायी। पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि यशपाल राणा ने बहुत मजबूती से चुनाव लड़ा। भितरघात करने वालों पर पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.