Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील
    • सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा
    • मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
    • जालंधर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर उठ रहे बड़े सवाल
    • पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म
    • कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद में ₹10.23 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
    • अनिल विज का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ नारा इटली में तैयार हुआ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर के आरा में किया नर्सिंग कौशल कॉलेज का विधिवत शुभारंभ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, November 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Delhi MCD Elections 2022: नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा तैयार, चुनाव कमेटियों का गठन शुरू

    Delhi MCD Elections 2022: नगर निगम चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा तैयार, चुनाव कमेटियों का गठन शुरू

    March 8, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    राजधानी दिल्ली में भाजपा ने अप्रैल में होने वाले नगर निगम चुनाव (MCD Election) को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं और उसके निमित्त चुनाव संबंधी कमेटियों का गठन शुरू कर दिया है। कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।

    एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को कहा कि अब तक पार्टी ने चुनाव प्रचार, चुनाव प्रचार के दौरान उठाए जाने वाले मुद्दों की पहचान करने और नगर निकाय चुनाव (MCD Election) से पहले भाजपा में शामिल होने के इच्छुक विपक्षी दलों के बाहरी लोगों की स्क्रीनिंग के लिए कमेटियों का गठन किया है।उन्होंने कहा कि कमेटियों का गठन किया जा रहा है क्योंकि तीनों नगर निगमों के चुनावों की घोषणा अब कभी भी की जा सकती है। हालांकि, इन कमेटियों और उनके सदस्यों की औपचारिक घोषणा की जानी बाकी है।

    इसे भी पढ़ें – चुनाव परिणाम के बाद RSS की अखिल भारतीय बैठक, कई बदलाव के संकेत

    MCD Election – पार्टी विधायक और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता प्रचार कमेटी के प्रमुख होंगे। पार्टी के नेताओं ने कहा कि दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक गोयल और विष्णु मित्तल कमेटी के सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल स्क्रीनिंग कमेटी का नेतृत्व कर रहे हैं और दिल्ली भाजपा की वरिष्ठ नेता आरती मेहरा इसकी सदस्य होंगी।

    नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों की पहचान करने वाली कमेटी की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि हरीश खुराना, दिल्ली भाजपा मीडिया सेल के प्रमुख और पार्टी प्रवक्ता नीतू डबास इसके सदस्य होंगे।

    इसे भी पढ़ें – विद्यार्थियों के लिए स्कूल हेल्थ क्लीनिक,शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार का बेहतर प्रयास

    उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगमों में प्रत्येक में 104 वार्ड हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। आधे वार्ड महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं।

    2017 में दिल्ली में पिछले एमसीडी चुनावों में भाजपा ने 272 वार्डों में से 181 जीतकर तीनों निगमों में सत्ता में वापसी करते हुए एक प्रभावशाली जीत दर्ज की थी। उसकी निकटतम प्रतिद्वंदी ‘आप’ को केवल 49 वार्डों में जीत हासिल हुई थी, जबकि कांग्रेस को 31 वार्डों में जीत मिली थी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा

    यमुना में मरी मछलियों का वीडियो बनाने वाले दलित युवक की गिरफ्तारी पर आप का तीखा हमला

    नोएडा में डिजिटल अरेस्ट का बड़ा मामला, अमेरिका से लौटे वकील से 3.80 करोड़ की ठगी

    सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

    दिल्ली-एनसीआर में हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज

    श्री हनुमान बालाजी मंदिर का अन्नकूट महापर्व बना सेवा और सद्भाव की मिसाल, सनातनी विनोद कुमार बिंदल ने समझाया गोवर्धन पूजा का महत्व

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.