Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?
    • संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल
    • Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
    • नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—’न कोई जीता, न कोई हारा’
    • Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 14 दिनों की जेल भेजे गए
    • अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरों को कमान
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—’बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ़ी है’
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, July 26
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग में हुआ जोरदार धमाका, युवक की हालत गंभीर, पुलिस तफ्तीश जारी

    पीठ पर टंगे पिट्ठू बैग में हुआ जोरदार धमाका, युवक की हालत गंभीर, पुलिस तफ्तीश जारी

    March 7, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नोएडा के बहलोलपुर पुश्ता रोड पर सब्जी खरीदने आये युवक के बैग में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक धमाका (explosion)  हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, पुलिस अभी किसी विस्फोटक की बात से इनकार कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाये दूध के दाम,छह मार्च से प्रभावी होंगी बढ़ी हुई कीमतें

    जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी कपिल चोटपुर कॉलोनी में किराये के कमरे में रहता है। बताया गया है कि वह सेक्टर-63 में ही कपड़ों का एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी में काम करता है। शनिवार रात वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान जब वह बहलोलपुर पुश्ता रोड पर पहुंचा तो घर के लिए सब्जी खरीदने लगा, तभी हरदोई निवासी उसका एक परिचित उसके पास आया और कुछ देर के लिए उसे एक बैग पकड़ने के लिए दिया। उसने बैग को ले लिया और सब्जी खरीदने लगा, तभी अचानक बैग में जोरदार विस्फोट (explosion) हुआ और कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इसे भी पढ़ें – मैक्स हॉस्पिटल में शुरू हुआ, वजन कम करने का विशेष प्रबंधन कार्यक्रम

    Explosion – इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।सेक्टर-63 प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि प्रारम्भिक जांच में बैग में किसी तरह का कोई विस्फोटक होने के प्रमाण नहीं मिले हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई है। प्रथम दृष्टया जांच में संभावना है कि बैग में कोई ज्वलनशील केमिकल हो। जांच के लिए बैग को लैब में भेजा गया है।

    इसे भी पढ़ें – धूमधाम से मनाया गया सीआईएसएफ का 53वां स्थापना दिवस,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद

    कपिल का कहना है कि उसे यह बैग दोस्त ने दिया था, लेकिन घटना के बाद से दोस्त का कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और दो टीमों को हरदोई भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि दूसरे युवक से पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा कि बैग में ऐसा क्या सामान था, जिसमें विस्फोट हुआ था।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    टाउन वेंडिंग कमेटी चुनाव को लेकर धर्मेन्द्र कुमार ने जारी किया घोषणा पत्र, COV, वेंडिंग जोन और नाइट मार्केट पर विशेष जोर

    जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3 हजार जवान तैनात

    दिल्ली में उमस के बीच 28-29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में झमाझम के आसार

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज लगातार चौथे दिन 18 मेट्रो स्टेशन बंद; देखें पूरी लिस्ट

    पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.